सेंसेक्स और निफ्टी में खरीदारी, आईटी और मेटल शेयरों में भी तेजी, विप्रो के शेयर में 1% की बढ़त - Tech News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 29 October 2020

सेंसेक्स और निफ्टी में खरीदारी, आईटी और मेटल शेयरों में भी तेजी, विप्रो के शेयर में 1% की बढ़त

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में हल्की तेजी है। बीएसई सेंसेक्स 11.57 अंक ऊपर 39,761.42 पर और निफ्टी 7.80 अंक ऊपर 11,678.60 पर कारोबार कर रहा है। बाजार की बढ़त को आईटी और मेटल लीड कर रहे हैं। निफ्टी में विप्रो और आईओसी के शेयरों में 1-1 फीसदी की बढ़त है। हिंडाल्को और इंडसइंड बैंक का शेयर भी 1-1 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। जबकि पावर ग्रिड और एचडीएफसी के शेयरों में 1-1 फीसदी की गिरावट है।

गुरुवार को बाजार का हाल

कल बीएसई सेंसेक्स 172.61 अंक नीचे 39,749.85 पर और निफ्टी 58.80 अंक नीचे 11,670.80 पर बंद हुआ था। बाजार की गिरावट को मेटल और ऑटो सेक्टर ने लीड किया था। निफ्टी ऑटो इंडेक्स और मेटल इंडेक्स में क्रमश: 0.96% और 0.76% की गिरावट देखने को मिली थी। कल निफ्टी में एलएंडटी का शेयर 4% नीचे बंद हुआ था। टाइटन के शेयर में भी 3% की गिरावट देखने को मिली थी। एशियन पेंट्स का शेयर 3% ऊपर बंद हुआ था। टेक महिंद्रा का शेयर भी 2% ऊपर बंद हुआ था। गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 385.29 अंक नीचे 39,537.17 पर और निफ्टी 96.30 अंक नीचे 11,633.30 पर खुला था।

इन शेयरों पर रहेगी नजर

1. तिमाही नतीजे - शुक्रवार को आरआईएल, आईओसी, डीएलएफ, इंडसइंड बैंक, जिंदल स्टील, यूपीएल, क्वेस कॉर्प और वकरंगी अपनी दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित करेंगी।
2. बैंक ऑफ बड़ौदा- बैंक को सितंबर तिमाही में 1,678.6 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। इससे पहले पिछली तिमाही में बैंक को 864.26 करोड़ रुपए घाटा हुआ था। दूसरी तिमाही में बैंक का नेट इंट्रेस्ट इनकम भी 6.8% बढ़कर 7,508 करोड़ रुपए हो गया।
3. मारुति सुजुकी - दूसरी तिमाही में मारुति सुजुकी इंडिया का मुनाफा सालाना आधार पर 1% बढ़कर 1,371 करोड़ रुपए रहा। ऑपरेशन से मिलने वाला रेवेन्यू 10.34% बढ़कर 18,755.6 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 16,997.9 करोड़ रुपए था। दूसरी तिमाही में कंपनी ने कुल 393,130 वाहनों की बिक्री की है।
4. इंटरग्लोब एविएशन - एयरलाइन कंपनी की कुल आय 2020-21 की दूसरी तिमाही में 64.5 प्रतिशत घटकर 3,029 करोड़ रुपए रही। कंपनी का कुल व्यय सितंबर, 2020 को समाप्त तिमाही में 4,224 करोड़ रुपए रहा, जो एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही के मुकाबले 55.9 प्रतिशत कम है।
5. वोडाफोन-आइडिया (VI)- टेलीकॉम कंपनी ने गुरुवार को 30 सितंबर को समाप्त तिमाही के लिए 7,218 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा पोस्ट किया। कंपनी को पिछले साल की समान तिमाही में 50,921 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। दूसरी तिमाही में रेवेन्यू करीब 3% घटकर 10,830.5 करोड़ रुपए रही, जो एक साल पहले समान तिमाही में 11,146.4 करोड़ रुपए थी।

दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त

गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों में तेजी देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.52% की बढ़त के साथ 139.16 अंक ऊपर 26,659.10 पर बंद हुआ था। नैस्डैक इंडेक्स में भी 1.87% बढ़त के साथ 207.99 अंक ऊपर 11,350.70 पर बंद हुआ था। वहीं, एसएंडपी 1.19% की तेजी के साथ 39.08 पॉइंट ऊपर 3,310.11 पर बंद हुआ था।

दूसरी ओर यूरोपियन मार्केट में गुरुवार को ज्यादातर इंडेक्स फ्लैट ही बंद हुए थे। इसमें ब्रिटेन का FTSE 5,581.75 अंक पर और फ्रांस का CAC 4,569.67 अंक पर बंद हुआ था। जर्मनी का DAX इंडेक्स 0.32% ऊपर बंद हुआ था। शुक्रवार को एशियाई बाजारों में बिकवाली है। जापान का निक्केई इंडेक्स 149.44 अंक नीचे कारोबार कर रहा है। हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स भी 52.90 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। इसके अलावा चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 0.10% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

09:18 AM बीएसई सेंसेक्स 11.57 अंक ऊपर 39,761.42 पर और निफ्टी 7.80 अंक ऊपर 11,678.60 पर कारोबार कर रहा है।

दुनियाभर के बाजारों का हाल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: October 30 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34EuFvb

No comments:

Post a Comment

Pages