सेंसेक्स में 376 और निफ्टी में 96 अंक नीचे, बैंकिंग और ऑटो शेयरों में गिरावट, एलएंडटी का शेयर 3% नीचे - Tech News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 28 October 2020

सेंसेक्स में 376 और निफ्टी में 96 अंक नीचे, बैंकिंग और ऑटो शेयरों में गिरावट, एलएंडटी का शेयर 3% नीचे

कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण बाजार में बिकवाली है। सेंसेक्स 376.81 अंक नीचे 39,545.65 पर और निफ्टी 96.00 अंक नीचे 11,633.60 पर कारोबार कर रहा है। बाजार में बिकवाली को ऑटो और बैंकिंग शेयर लीड कर रहे हैं। निफ्टी बैंक इंडेक्स में 240 अंकों की गिरावट है। एलएंडटी का शेयर 3% नीचे कारोबार कर रहा है। टाइटन और अदानी पोर्ट के शेयरों में भी 1-1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है।

इन शेयरों पर रहेगी नजर

1. तिमाही नतीजे - गुरुवार को मारुति सुजुकी, बीपीसीएल, इंटरग्लोब एविएशन, हैवल्स इंडिया, आईडीबीआई बैंक, वोडाफोन आइडिया, टीवीएस मोटर और बैंक ऑफ बड़ौदा अपनी दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित करेंगी।
2. लॉर्सन एंड टुब्रो - कंपनी का रेवेन्यू सितंबर तिमाही में 12% गिरकर 31 हजार 35 करोड़ रुपए हो गया है। कंपनी ने 18 रुपए प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड भी घोषित किया है। इस दौरान कंपनी का इंटरनेशनल रेवेन्यू 12 हजार 148 करोड़ रुपए रहा है।
3. एक्सिस बैंक - बैंक का शुद्ध फायदा सितंबर तिमाही में 1,683 करोड़ रुपए रहा है। एक साल पहले समान तिमाही में बैंक को 112 करोड़ रुपए का फायदा हुआ था। बैंक की शुद्ध ब्याज आय (NII) इसी दौरान 20 पर्सेंट बढ़कर 7,326 करोड़ रुपए रही है। शुद्ध ब्याज मार्जिन (NIM) 3.58 पर्सेंट पर रही है।
4. यस बैंक - बैंक ने बुधवार को बताया कि एसबीआई के मनोनीत डायरेक्टर स्वामीनाथन जानकीरमन ने यस बैंक के बोर्ड से 28 अक्टूबर 2020 को इस्तीफा दे दिया है।
5. हीरो मोटोकॉर्प - दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 9.05% बढ़कर 963.82 करोड़ हो गया है, जो पिछले साल की समान तिमाही में 883.78 करोड़ रुपए रही थी।

बुधवार को बाजार का हाल

कल बीएसई सेंसेक्स 599.64 अंक नीचे 39,922.46 पर और निफ्टी 159.80 अंक नीचे 11,729.60 पर बंद हुआ था। बुधवार को बाजार की गिरावट को बैंकिंग और आईटी शेयरों ने लीड किया। निफ्टी बैंक इंडेक्स 537 अंक नीचे बंद हुआ था। कल निफ्टी में इंडसइंड बैंक और एचडीएफसी के शेयर 3-3 फीसदी नीचे बंद हुए थे। जबकि भारती एयरटेल का शेयर 3% ऊपर हुआ था। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 142.25 अंक ऊपर 40,664.35 पर और निफ्टी 33.2 अंक ऊपर 11,922.60 पर खुला था।

दुनियाभर के बाजारों में रही गिरावट

बुधवार को दुनियाभर के बाजारों में भारी बिकवाली देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 3.43% की गिरावट के साथ 943.24 अंक नीचे 26,519.90 पर बंद हुआ था। नैस्डैक इंडेक्स में भी 3.93% गिरावट के साथ 456.19 अंक नीचे 11,142.80 पर बंद हुआ था। वहीं, एसएंडपी 3.53% गिरावट के साथ 119.65 पॉइंट नीचे 3,271.03 पर बंद हुआ था।

कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते यूरोपियन मार्केट में भी बुधवार को भारी गिरावट रही। ब्रिटेन का FTSE 2.55%, फ्रांस का CAC 3.37%, जर्मनी का DAX इंडेक्स 4.17% नीचे बंद हुआ था। गुरुवार को एशियाई बाजारों में भी बिकवाली है। जापान का निक्केई इंडेक्स 135 अंक नीचे कारोबार कर रहा है। हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स भी 290 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। जबिक चीन का शंघाई कंपोजिट 0.07% की हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

09:17 AM बीएसई सेंसेक्स 357.73 अंक नीचे 39,564.73 पर और निफ्टी 100.15 अंक नीचे 11,629.45 पर कारोबार कर रहा है।

दुनियाभर के बाजारों का हाल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: October 29 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3e4vUHa

No comments:

Post a Comment

Pages