यस बैंक के बोर्ड से एसबीआई नॉमिनी डायरेक्टर स्वामिनाथन का इस्तीफा, नए डायरेक्टर की नियुक्ति जल्द - Tech News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 28 October 2020

यस बैंक के बोर्ड से एसबीआई नॉमिनी डायरेक्टर स्वामिनाथन का इस्तीफा, नए डायरेक्टर की नियुक्ति जल्द

यस बैंक के बोर्ड से एसबीआई के मनोनीत निदेशक स्वामीनाथन जानकीरमन इस्तीफा दे दिया है। जानकीरमन ने 28 अक्टूबर को बोर्ड से इस्तीफा दिया। यस बैंक ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मनोनीत निदेशक का इस्तीफा

यस बैंक ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि जानकीरमन की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि एसबीआई जल्द उनके स्थान पर नए निदेशक को मनोनीत करेगा। फाइलिंग में दी गई जानकारी में कहा गया है कि 28 अक्टूबर से जानकीरमन का यस बैंक के बोर्ड से इस्तीफा प्रभावी हो गया है।

यस बैंक के सीईओ प्रशांत कुमार को लिखे पत्र में जानकीरमन ने कहा कि मैं मनोनीत निदेशक के रूप में यस बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से इस्तीफा देना चाहता हूं। यह 28 अक्टूबर से प्रभावी है। एसबीआई जल्द मेरे स्थान पर नए निदेशक को मनोनीत करेगा।

वर्तमान में यस बैंक के बोर्ड में छह सदस्य बचे हैं, जिसमें एमडी और सीईओ प्रशांत कुमार और नॉन- एक्जीक्युटिव चेयरमैन सुनील मेहता शामिल हैं। गुरुवार को यस बैंक का शेयर 1.92% नीचे 12.28 पर कारोबार कर रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
SBI nominee director Swaminathan resigns from Yes bank board, appointment of new director soon


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3earGxN

No comments:

Post a Comment

Pages