चुनावी अनिश्चितता के बीच अमेरिका के फेडरल रिजर्व ने मुख्य ब्याज दर को 0% के करीब बरकरार रखा - Tech News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 6 November 2020

चुनावी अनिश्चितता के बीच अमेरिका के फेडरल रिजर्व ने मुख्य ब्याज दर को 0% के करीब बरकरार रखा

अमेरिका में चुनावी अनिश्चितता और कोरोनावायरस मामलों के नए उभार के बीच फेडरल रिजर्व (फेड) ने अपनी मुख्य ब्याज दर को लगभग शून्य (0) फीसदी के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बरकरार रखा। फेड ने बाजार में नकदी बनाए रखने के लिए असेट खरीदारी के अपने स्तर में भी कोई बदलाव नहीं किया। दो दिनों की पॉलिसी मीटिंग के बाद गुरुवार को फेड ने अपने बयान में कहा कि आर्थिक गतिविधियों और रोजगार में रिकवरी जारी है, लेकिन यह इस साल की शुरुआत में देखे गए स्तर से काफी नीचे है। फेड ने यह भी कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था अभी काफी हद तक कोरोनावायरस महामारी की स्थिति पर ही निर्भर है।

अमेरिका के केंद्रीय बैंक ने फेडरल फंड रेट के टार्गेट रेंज को 0-0.25 फीसदी रखने का फैसला किया। फेड ने प्रति माह 120 अरब डॉलर असेट पर्चेज के मौजूदा कार्यक्रम को भी इसी रफ्तार से आगे भी जारी रखने का फैसला किया। फेड ने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण समय में वह अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए अपने सभी टूल्स का इस्तेमाल करेगा।

फेड ने कहा कि इकॉनोमी को और अधिक वित्तीय और मौद्रिक नीति सपोर्ट की जरूरत है

फेड के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि पूरी इकॉनोमिक रिकवरी तब तक नहीं आएगी, जब तक लोगों को यह विश्वास नहीं हो जाएगा कि आर्थिक गतिविधियों में पूरी तरह शामिल होने पर वे सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को महामारी से पहले वाले स्तर पर वापस ले जाने के लिए और अधिक वित्तीय और मौद्रिक नीति सपोर्ट की जरूरत है। गुरुवार को अमेरिका में कोरोनावायरस के रिकॉर्ड ब्रेकिंग 1 लाख से ज्यादा मामले सामने आए, जो किसी भी एक दिन का ग्लोबल रिकॉर्ड है।

चुनावी अनिश्चितता के बीच राहत के लिए अभी फेड ही एक मात्र सहारा

अकाउंटिंग एंड कंसल्टिंग कंपनी RSM US LLP के चीफ इकॉनोमिस्ट जोसेफ ब्रुसेलस ने कहा कि चुनाव की अनिश्चितता को देखते हुए आर्थिक रिकवरी के लिए किसी भी प्रकार की राहत की उम्मीद अभी सिर्फ फेड से ही की जा सकती है। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए 3 नवंबर को मतदान हो चुका है। डेमोक्रैटिक पार्टी के प्रत्याशी जो बाइडेन आगे चल रहे हैं, लेकिन रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की स्थिति भी कमजोर नहीं है।

हर माह 80 अरब डॉलर की US ट्रेजरी और 40 अरब डॉलर की एजेंसी मॉरगेज-बैक्ड सिक्युरिटीज खरीदता है फेड

फेड चेयरमैन पॉवेल ने पॉलिसी मीटिंग के बाद बताया कि 120 अरब डॉलर के मासिक असेट पर्चेज कार्यक्रम के तहत फेड हर महीने 80 अरब डॉलर की US ट्रेजरी और 40 अरब डॉलर की एजेंसी मॉरगेज-बैक्ड सिक्युरिटीज खरीदता है। उन्होंने कहा कि हम हालात पर नजर बनाए रखेंगे और विश्लेषण करते रहेंगे कि असेट पर्चेज के जरिये अधिकतम रोजगार और महंगाई नियंत्रण के अपने लक्ष्य को हम कैसे हासिल कर सकते हैं। इसके साथ ही मार्केट फंक्शनिंग और फाइनेंशियल स्टैबिलिटी को हासिल करने पर भी हमारा ध्यान बना रहेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फेड ने कहा कि कोरोनावायरस महामारी के इस चुनौतीपूर्ण समय में वह अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए अपने सभी टूल्स का इस्तेमाल करेगा


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JIedlO

No comments:

Post a Comment

Pages