कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में तेजी है। बीएसई सेंसेक्स 140.75 अंक ऊपर 41,480.91 पर और निफ्टी 29 अंक ऊपर 12,149.30 पर कारोबार कर रहा है। बाजार में ऑटो शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। बैंकिंग, आईटी और मेटल के शेयरों में गिरावट है।
निफ्टी में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 2% ऊपर कारोबार कर रहा है। टाटा मोटर्स और आयशर मोटर के शेयरों में 1-1 फीसदी से ज्यादा की तेजी है। जबकि टेक महिंद्रा और कोटक बैंक के शेयरों में 1-1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। सुबह बीएसई सेंसेक्स 98.60 अंक ऊपर 41,438.76 पर और निफ्टी 36.35 अंक ऊपर 12,156.65 पर खुला।
गुरुवार को बाजार का हाल
कल बीएसई सेंसेक्स 724.02 अंक ऊपर 41,340.16 पर और निफ्टी 211.80 अंक ऊपर 12,120.30 पर बंद हुआ था। गुरुवार को बाजार की तेजी को बैंकिंग और मेटल शेयरों ने लीड किया था। निफ्टी बैंक इंडेक्स 2% और निफ्टी मेटल इंडेक्स 4% से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुए थे। हिंडाल्को और इंडसइंड बैंक के शेयरों में 6-6 फीसदी बढ़त देखने को मिली थी। बाजार में बढ़त के चलते बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप पहली बार 162.29 लाख करोड़ रुपए के स्तर पहुंचा।
दुनियाभर के बाजारों में रही तेजी
गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों में बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.95% की बढ़त के साथ 542.52 अंक ऊपर 28,390.20 पर बंद हुआ था। नैस्डैक इंडेक्स भी 2.56% की बढ़त के साथ 301.05 अंक ऊपर 12,078.10 पर बंद हुआ था। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स भी 1.95% की बढ़त के साथ 67.01 पॉइंट ऊपर 3,510.45 पर बंद हुआ था।
कल यूरोपियन मार्केट में भी तेजी देखने को मिली। ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स 0.39% ऊपर 5,906.18 पर बंद हुआ था। गुरुवार को फ्रांस का CAC इंडेक्स 61.14 अंकों की बढ़त के साथ 4,983.99 पर बंद हुआ था। जर्मनी का DAX इंडेक्स भी 243.87 अंक ऊपर 12,568.10 पर बंद हुआ था। शुक्रवार को एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 209.72 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है। जबकि, हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 59.47 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। इसके अलावा चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 24.05 अंकों की गिरावट के साथ 3,296.08 पर कारोबार कर रहा है।

09:15 AM बीएसई सेंसेक्स 98.60 अंक ऊपर 41,438.76 पर और निफ्टी 36.35 अंक ऊपर 12,156.65 पर खुला।
दुनियाभर के बाजारों का हाल

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eyf8Ao
No comments:
Post a Comment