वॉट्सऐप ने आज से देश में अपनी पेमेंट सर्विस शुरू कर दी है। कंपनी ने एक ब्लॉगपोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने गुरुवार शाम को ही वॉट्सऐप को UPI बेस्ड पेमेंट सर्विस शुरू करने की मंजूरी दी है। वॉट्सऐप फेसबुक की सब्सिडियरी कंपनी है।
10 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगी पेमेंट सर्विस
NPCI से मंजूरी मिलने के बाद फेसबुक के CEO मार्क जकरबर्ग ने एक वीडियो बयान जारी कर कहा कि वॉट्सऐप की पेमेंट सर्विस 10 क्षेत्रीय भाषाओं के वॉट्सऐप वर्जन में उपलब्ध होगी। जकरबर्ग ने कहा कि वॉट्सऐप के जरिए पेमेंट करने पर किसी भी प्रकार का चार्ज नहीं वसूला जाएगा। वॉट्सऐप के भारत में 40 करोड़ से ज्यादा यूजर हैं। कंपनी पिछले 2 सालों से पेमेंट सर्विस शुरू करने के लिए मंजूरी का इंतजार कर रही थी। वॉट्सऐप करीब 10 लाख यूजर्स के जरिए पेमेंट सर्विस की टेस्टिंग कर रही थी।
140 से ज्यादा बैंकों के ग्राहक पेमेंट कर सकेंगे
मार्क जकरबर्ग ने कहा कि 140 से ज्यादा बैंकों के ग्राहक वॉट्सऐप के जरिए अपने दोस्तों और परिजनों को पेमेंट कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि वॉट्सऐप पेमेंट पूरी तरह से सिक्योर है। वॉट्सऐप के जरिए पेमेंट करने के लिए केवल UPI समर्थित डेबिट कार्ड की आवश्यकता होगी और आप सीधे पेमेंट कर सकेंगे। जकरबर्ग के मुताबिक, पेमेंट फीचर वॉट्सऐप के नए अपडेट में मिलना शुरू हो जाएगा। वॉट्सऐप ने कहा कि अभी इस सर्विस के लिए ICICI बैंक, HDFC बैंक, एक्सिस बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और जियो पेमेंट्स बैंक के साथ साझेदारी की गई है।
NPCI ने दी वॉट्सऐप से पेमेंट सर्विस शुरू करने की इजाजत
वॉट्सऐप ने रोल आउट करना शुरू किया री-डिजाइन स्टोरेज मैनेजमेंट टूल
वॉट्सऐप में आ रहा है डिसअपेयरिंग फीचर; सात दिन बाद अपने आप गायब हो जाएंगे मैसेज
एडवांस सर्च से लेकर ऑलवेज म्यूट तक इस महीने आए 4 नए फीचर
2 करोड़ यूजर्स से होगी शुरूआत
NPCI ने कहा है कि वॉट्सऐप पेमेंट सर्विस की शुरुआत 2 करोड़ यूजर्स से कर सकता है। देश में UPI के जरिए पेमेंट में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अक्टूबर में देश में UPI के जरिए 2.07 बिलियन ट्रांजेक्शन हुए हैं। इससे पिछले महीने यानी सितंबर में UPI के जरिए 1.8 बिलियन ट्रांजेक्शन हुए थे। देश में रिटेल पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम को ऑपरेट करने के लिए 2008 में NPCI को अम्ब्रेला संगठन के तौर पर स्थापित किया गया था।
यूजर्स को धीरे-धीरे मिलेगा अपडेट
वॉट्सऐप की पेमेंट सर्विस को धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है। NPCI की गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए यूजर्स को धीरे-धीरे पेमेंट सर्विस का अपडेट दिया जा रहा है। शुरुआत में सभी यूजर्स को पेमेंट सर्विस का अपडेट नहीं मिलेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TVzPNm
No comments:
Post a Comment