लगातार आठवें कारोबारी दिन बाजार में तेजी, सेंसेक्स 200+ अंकों की बढ़त के साथ 43500 पर पहुंचा - Tech News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 10 November 2020

लगातार आठवें कारोबारी दिन बाजार में तेजी, सेंसेक्स 200+ अंकों की बढ़त के साथ 43500 पर पहुंचा

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बाजार में तेजी है। बीएसई सेंसेक्स 220.33 अंक ऊपर 43,497.98 पर और निफ्टी 59.05 अंक ऊपर 12,690.15 पर कारोबार कर रहा है। बाजार में यह लगातार आठवें कारोबारी दिन तेजी है। निफ्टी में सिप्ला का शेयर 2% ऊपर कारोबार कर रहा है। एचडीएफसी लाइफ और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 1-1 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। जबकि, बजाज फिनसर्व और पावर ग्रिड के शेयर 1-1 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। सुबह सेंसेक्स 166.41 अंक ऊपर 43,444.06 पर और निफ्टी 49.50 अंक ऊपर 12,680.60 पर खुला था।

एशियाई बाजारों का हाल

आज एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 476 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स भी हल्की बढ़त के साथ 26,316.50 पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 3,363.07 पर कारोबार कर रहा है।

मंगलवार को बाजार में रिकॉर्ड तेजी

कोरोना वैक्सीन की खबर से मंगलवार को बाजार लगातार सातवें दिन रिकॉर्ड बढ़त के साथ बंद हुआ था। कल बीएसई सेंसेक्स 680.22 अंकों की बढ़त के साथ पहली बार 43,277.65 पर बंद हुआ था। हालांकि, यह एक समय 43 हजार 316 के स्तर तक भी चला गया था। निफ्टी भी पहली बार 12,631.10 स्तर पर बंद हुआ था।

बाजार की तेजी को बैंकिंग शेयरों ने लीड किया। बैंक इंडेक्स 1071 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ था। वहीं, आईटी शेयरों में गिरावट देखने को मिली और इंडेक्स 841 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था। कल बजाज फाइनेंस का शेयर 9% की बढ़त के साथ बंद हुआ था। जबकि टेक महिंद्रा, सिप्ला और टेक महिंद्रा के शेयर 5-5 फीसदी नीचे बंद हुए थे।

दुनियाभर के बाजारों में रही तेजी

मंगलवार को दुनियाभर के बाजारों में बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.90% की बढ़त के साथ 262.95 अंक ऊपर 29,420.90 पर बंद हुआ था। जबकि, एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.14% की गिरावट के साथ 4.97 पॉइंट नीचे 3,545.53 पर बंद हुआ था। नैस्डैक इंडेक्स भी 1.74% की गिरावट के साथ 206.10 अंक नीचे 11,624.30 पर बंद हुआ था।

हालांकि, कल यूरोपियन मार्केट में तेजी देखने को मिली। ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स 1.79% ऊपर 6,296.85 पर बंद हुआ था। फ्रांस का CAC इंडेक्स 1.55% की बढ़त के साथ 5,418.97 पर बंद हुआ था। मंगलवार को जर्मनी का DAX इंडेक्स भी 0.51% ऊपर 13,163.10 पर बंद हुआ था।

09:15 AM बीएसई सेंसेक्स 166.41 अंक ऊपर 43,444.06 पर और निफ्टी 49.50 अंक ऊपर 12,680.60 पर खुला।

दुनियाभर के बाजारों का हाल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: November 11 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36sI4pU

No comments:

Post a Comment

Pages