कमजोर वैश्विक संकेतों का असर; सेंसेक्स 202 अंक नीचे 43100 स्तर पर, निफ्टी भी गिरकर 12639 पर पहुंचा - Tech News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 12 November 2020

कमजोर वैश्विक संकेतों का असर; सेंसेक्स 202 अंक नीचे 43100 स्तर पर, निफ्टी भी गिरकर 12639 पर पहुंचा

कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण बाजार में बिकवाली है। BSE सेंसेक्स 202.73 अंक नीचे 43,154.46 पर और निफ्टी 51.05 अंक नीचे 12,639.75 पर कारोबार कर रहा है। बाजार की गिरावट को बैंकिंग और मेटल शेयर लीड कर रहे हैं। जबकि, आईटी और ऑटो शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

स्टॉक्स अपडेट

निफ्टी में इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी, हिंडाल्को और एचडीएफसी बैंक के शेयर 1-1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। दूसरी ओर, आयशर मोटर का शेयर 3% ऊपर कारोबार कर रहा है। टाइटन, इंफोसिस और डॉ. रेड्डीज के शेयरों में भी 1-1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है। सुबह सेंसेक्स 58.27 अंक नीचे 43,298.92 पर और निफ्टी 31.10 अंक नीचे 12,659.70 पर खुला।

एशियाई बाजारों का हाल

आज एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 265 अंक नीचे कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स भी 91.38 अंकों की गिरावट के साथ 26,078 पर कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स गिरावट के साथ 3,313.75 पर कारोबार कर रहा है।

बाजार में राहत पैकेज का असर नहीं

कल दिवाली से पहले सरकार एक और राहत पैकेज का ऐलान किया। लेकिन बाजार ने इस पर खास उत्साह नहीं दिखाया। गुरुवार को BSE सेंसेक्स 236.48 अंक नीचे 43,357.19 पर और निफ्टी 58.35 अंक नीचे 12,690.80 पर बंद हुआ था। बाजार की गिरावट को बैंकिंग शेयरों ने लीड किया। इसके अलावा मेटल सेक्टर में भी कल गिरावट देखने को मिली थी। सरकारी बैंक एसबीआई का शेयर 3% से ज्यादा की नीचे बंद हुआ था। हिंदुस्तान यूनिलीवर का शेयर 3% ऊपर बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रही गिरावट

गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार में डाउ जोंस इंडेक्स 1.08% गिरावट के साथ 317.46 अंक नीचे 29,080.20 पर बंद हुआ था। नैस्डैक इंडेक्स भी 0.55% की गिरावट के साथ 65.79 अंक नीचे 11,827.10 पर बंद हुआ था। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 35.65 पॉइंट नीचे 3,537.01 पर बंद हुआ था।

कल यूरोपियन मार्केट में भी बिकवाली देखने को मिली। ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स 0.68% नीचे 6,338.94 पर बंद हुआ था। फ्रांस का CAC इंडेक्स 1.52% की गिरावट के साथ 5,362.57 पर बंद हुआ था। गुरुवार को जर्मनी का DAX इंडेक्स भी 1.24% नीचे 13,053 पर बंद हुआ था।

09:15 AM BSE सेंसेक्स 58.27 अंक नीचे 43,298.92 पर और निफ्टी 31.10 अंक नीचे 12,659.70 पर खुला।

दुनियाभर के बाजारों का हाल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: November 13 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ncn0ee

No comments:

Post a Comment

Pages