कम रिस्क के साथ म्यूचुअल फंड में करना चाहते हैं निवेश तो ब्लूचिप फंड में लगाएं पैसा, ये हैं 2020 के टॉप फंड्स - Tech News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 2 November 2020

कम रिस्क के साथ म्यूचुअल फंड में करना चाहते हैं निवेश तो ब्लूचिप फंड में लगाएं पैसा, ये हैं 2020 के टॉप फंड्स

अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं और किसी ऐसे फंड में निवेश करना चाहते हैं, जहां आपको अच्छा रिटर्न मिले और रिस्क भी कम हो तो आप ब्लूचिप फंड में निवेश कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो मौजूदा समय में ब्लूचिप फंड में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। ब्लूचिप फंड लार्ज कैप फंड होते हैं। सेबी के मुताबिक ब्लू चिप फंड की कोई अलग कैटेगरी नहीं होती।

लार्ज, मल्टी, स्मॉल या मिड-कैप म्यूचुअल फंड्स, जानिए कहां निवेश करना आपके लिए रहेगा फायदेमंद
क्या होते हैं ब्लूचिप फंड?
ये लार्ज-कैप म्यूचुअल फंड ही हैं, हालांकि कुछ लार्ज-कैप म्यूचुअल फंड ने अपने नाम के साथ ब्लूचिप भी जोड़ लिया है। जैसे एक्सिस ब्लूचिप फंड, ICICI प्रू ब्लूचिप फंड, एसबीआई ब्लूचिप फंड, कोटक ब्लूचिप फंड या फ्रैंकलिन ब्लूचिप फंड। इसके अलावा लार्ज एंड मिड कैप सेग्मेंट से मिराए एसेट इमर्जिंग ब्लूचिप फंड, प्रिंसिपल इमर्जिंग ब्लूचिप फंड हैं।


इस फंड से जुड़ी खास बातें
ब्लूचिप कंपनी उन कंपनियों को कहते हैं कि जिनका आकार बहुत बड़ा होता है और जिनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। माना जाता कि इनके शेयरों में उठापटक बहुत कम होती है, इसलिए इनमें पैसा लगाने पर जोखिम कम ही रहता है। लार्ज कैप म्यूचुअल फंड स्कीमों के लिए निवेशकों से जुटाई गई रकम का कम से कम 80 फीसदी टॉप 100 कंपनियों में निवेश करना जरूरी है।

इनकम टैक्स रिटर्न भरने से आसानी से मिलता है लोन, यहां जानें ITR फाइल करने के फायदे
इसमें किसे करना चाहिए निवेश?

ब्लूचिप फंड्स में उन निवेशकों को पैसा लगाने की सलाह दी जाती है, जो ज्यादा जोखिम नहीं ले सकते। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इन स्कीमों में कम से कम 5 से 7 साल के टाइम पीरियड को ध्यान में रख कर निवेश करना चाहिए।


निवेश करने के लिए 10 बेस्ट ब्लूचिप फंड

फंड का नाम 6 महीने का रिटर्न (%) 1 साल का रिटर्न (%) 3 साल का रिटर्न (%) 5 साल का रिटर्न (%) 2019 का रिटर्न (%)
Axis ब्लूचिप फंड 13.4 1.5 9.2 10.9 18.6
केनरा रोबेको ब्लूचिप इक्विटी फण्ड 16.0 6.0 8.1 10.4 15.7
Edelweiss लार्ज कैप फंड 18.2 0.6 4.9 8.3 11.5
BNP परिबास लार्ज कैप फंड 13.6 -0.3 4.8 7.6 17.2
कोटक ब्लूचिप फंड 19.9 1.2 4.3 7.6 14.2
इन्वेस्को इंडिया लार्ज कैप फंड 15.5 1.4 3.8 7.4 10.5
JM लार्ज कैप फंड 11.9 5.8 3.5 5.9 4.9
IDFC लार्ज कैप फंड 19.6 3.3 3.3 8.5 10.6
LIC MF लार्ज कैप फंड 12.8 -3.2 3.3 6.5 15.0
L&T इंडिया लार्ज कैप फंड 15.4 -3.0 2.8 6.6 13.2


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ब्लूचिप कंपनी उन कंपनियों को कहते हैं कि जिनका आकार बहुत बड़ा होता है और जिनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38d9ClA

No comments:

Post a Comment

Pages