सेंसेक्स में 369 और निफ्टी में 102 अंकों की तेजी, बैंकिंग शेयरों में खरीदारी, SBI का शेयर 2% ऊपर - Tech News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 2 November 2020

सेंसेक्स में 369 और निफ्टी में 102 अंकों की तेजी, बैंकिंग शेयरों में खरीदारी, SBI का शेयर 2% ऊपर

कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन बाजार में शानदार तेजी है। बीएसई सेंसेक्स 369.07 अंक ऊपर 40,126.65 पर और निफ्टी 102.50 अंक ऊपर 11,771.65 पर कारोबार कर रहे हैं। । बाजार में तेजी को बैंकिंग, मेटल और ऑटो शेयर लीड कर रहे हैं। निफ्टी बैंक इंडेक्स में 532 अंकों की बढ़त है।

निफ्टी में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 4% ऊपर कारोबार कर रहा है। एसबीआई और टाटा मोटर्स के शेयर भी 2-2 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। जबकि अदानी पोर्ट का शेयर 1% नीचे कारोबार कर रहा है।

इन शेयरों पर रहेगी नजर

1. तिमाही नतीजे - मंगलवार को सन फार्मा, पीवीआर, अदानी गैस, अदानी पोर्ट, और मुथूट फाइनेंस अपनी दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित करेंगी।
2. एनटीपीसी - दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 7.43% बढ़कर 3,504 करोड़ रुपए रहा। यह पिछले साल की समान तिमाही में 3,262.44 करोड़ रुपए रहा था। कंपनी 19.78 करोड़ शेयरों की मंजूरी भी दी है।
3. जी एंटरटेनमेंट - सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 77.3% घटकर 93.41 करोड़ रुपए रहा, पिछले साल की समान तिमाही में 412.09 करोड़ रुपए था।
4. रिलायंस कैपिटल - रिलायंस कैपिटल अपनी 5 सब्सिडियरीज में हिस्सेदारी बेचेगी। इसमें प्रमुख रूप से रिलायंस जनरल इंश्योरेंस और रिलायंस निप्पोन लाइफ इंश्योरेंस के साथ अन्य कंपनियों में हिस्सेदारी बेचने के लिए टेंडर जारी किया गया है। हिस्सेदारी को बेच कर कंपनी अपना कर्ज चुकाएगी। कंपनी के ऊपर करीबन 20 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है।
5. पीएनबी - सरकारी बैंक पीएनबी ने सोमवार को दूसरी तिमाही के नतीजे पेश किए। सितंबर तिमाही में बैंक का मुनाफा 22% बढ़कर 621 करोड़ रुपए हो गया। यह पिछले साल की समान तिमाही में 507 करोड़ रुपए रहा था।

सोमवार को बाजार का हाल

कल बीएसई सेंसेक्स 143.51 अंक ऊपर 39,757.58 पर और निफ्टी 26.75 अंक ऊपर 11,669.15 पर बंद हुआ था। सोमवार को बाजार की बढ़त को बैंकिंग शेयरों ने लीड किया था। कल निफ्टी बैंक इंडेक्स 991 अंक यानी 4.15% ऊपर बंद हुआ था। जबकि आईटी, मेटल और ऑटो शेयरों में बिकवाली देखने को मिली थी। कल इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 6-6 फीसदी ऊपर बंद हुए थे। दिग्गज आरआईएल का शेयर 8.62% नीचे बंद हुआ था। एम कैप भी घटकर 12.69 लाख करोड़ रुपए पर आ गया था।

दुनियाभर के बाजारों में रही तेजी

सोमवार को दुनियाभर के बाजारों में खरीदारी देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.60% की बढ़त के साथ 423.45 अंक ऊपर 26,925.10 पर बंद हुआ था। नैस्डैक इंडेक्स में भी 0.29% बढ़त के साथ 31.81 अंक ऊपर 11,084.80 पर बंद हुआ था। एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.23% की बढ़त के साथ 40.28 पॉइंट ऊपर 3,310.24 पर बंद हुआ था।

कल यूरोपियन मार्केट में भी तेजी देखने को मिली। इसमें ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स 1.39% ऊपर बंद हुआ। दूसरी ओर, फ्रांस का CAC इंडेक्स 2.11% की बढ़त के साथ 4,691.14 पर बंद हुआ था। सोमवार को जर्मनी का DAX इंडेक्स 1.97% ऊपर 11,784.10 पर बंद हुआ था। मंगलवार को एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 318.35 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स भी 445 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। इसके अलावा चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 1.09% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

09:27 AM बीएसई सेंसेक्स 369.07 अंक ऊपर 40,126.65 पर और निफ्टी 102.50 अंक ऊपर 11,771.65 पर कारोबार कर रहे हैं।

दुनियाभर के बाजारों का हाल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: November 3 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2I2jF2h

No comments:

Post a Comment

Pages