अप्रैल से अक्टूबर के बीच गोल्ड इंपोर्ट में 47% की गिरावट, 69 हजार करोड़ का आयात हुआ - Tech News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 14 November 2020

अप्रैल से अक्टूबर के बीच गोल्ड इंपोर्ट में 47% की गिरावट, 69 हजार करोड़ का आयात हुआ

कोरोनावायरस महामारी के कारण देश में सोने की मांग में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इस कारण इसके आयात में भी कमी दर्ज की गई है। वाणिज्य मंत्रालय के डाटा के मुताबिक, अप्रैल से अक्टूबर 2020 के बीच गोल्ड के आयात में 47.42% की गिरावट रही है। इस अवधि में 9.28 बिलियन डॉलर करीब 69 हजार करोड़ रुपए के सोने का आयात हुआ है। एक साल पहले समान अवधि में 17.64 बिलियन डॉलर करीब 1.31 लाख करोड़ रुपए के सोने का आयात हुआ था।

चांदी के आयात में 64.65% की गिरावट

वाणिज्य मंत्रालय के डाटा के मुताबिक, त्योहारी सीजन के कारण अक्टूबर में सोने के आयात में 36% की ग्रोथ दर्ज की गई है। वहीं, अप्रैल से अक्टूबर 2020 के बीच चांदी के आयात में 64.65% की गिरावट आई है। इस अवधि में 742 मिलियन डॉलर करीब 5,500 करोड़ रुपए की चांदी आयात की गई है। सोना और चांदी के आयात में गिरावट से देश के ट्रेड डेफिसिट में सुधार हुआ है। अप्रैल से अक्टूबर के बीच आयात-निर्यात का अंतर घटकर 32.16 बिलियन डॉलर करीब 2.39 लाख करोड़ रुपए रहा है। एक साल पहले समान अवधि में देश का आयात-निर्यात का अंतर 100.67 बिलियन डॉलर करीब 7.50 लाख करोड़ रुपए था।

पहले 6 महीनों में 57% की गिरावट रही थी

चालू वित्त वर्ष के पहले 6 महीनों में सोने के आयात में 57% की गिरावट रही थी। डाटा के मुताबिक, अप्रैल से सितंबर 2020 के बीच 6 महीनों में 6.8 बिलियन डॉलर करीब 50 हजार करोड़ रुपए के सोने का आयात हुआ था। एक साल पहले समान अवधि में 15.8 बिलियन डॉलर यानी करीब 1.10 लाख करोड़ रुपए का आयात हुआ था। सोना करंट अकाउंट डेफिसिट का मुख्य भागीदार है।

दुनिया का सबसे बड़ा गोल्ड आयातक देश है भारत

भारत दुनिया का सबसे बड़ा गोल्ड आयातक देश है। ज्वैलरी इंडस्ट्री में सोने की सबसे ज्यादा मांग रहती है। देश में सामान्य तौर पर 800 से 900 टन सोने का आयात होता है। अप्रैल से अक्टूबर 2020 के दौरान देश के जेम्स एंड ज्वैलरी निर्यात में भी 49.5% की गिरावट रही है। इस अवधि में 11.61 बिलियन डॉलर करीब 86 हजार करोड़ रुपए की जेम्स एंड ज्वैलरी का निर्यात किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारत दुनिया का सबसे बड़ा गोल्ड आयातक देश है। ज्वैलरी इंडस्ट्री में सोने की सबसे ज्यादा मांग रहती है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35xkk4J

No comments:

Post a Comment

Pages