सेंसेक्स में 537 और निफ्टी में 150 अंकों की बढ़त, बैंकिंग और आईटी शेयरों में तेजी, SBI का शेयर 5% ऊपर - Tech News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 4 November 2020

सेंसेक्स में 537 और निफ्टी में 150 अंकों की बढ़त, बैंकिंग और आईटी शेयरों में तेजी, SBI का शेयर 5% ऊपर

मजबूत ग्लोबल संकेतों के कारण बाजार में शानदार तेजी है। सेंसेक्स 537.20 अंक ऊपर 41,153.34 पर और 150.40 अंक ऊपर 12,058.90 पर कारोबार कर रहा है। बाजार की तेजी को बैंकिंग और आईटी शेयर लीड कर रहे हैं। निफ्टी बैंक इंडेक्स में 456 और निफ्टी आईटी इंडेक्स में 343 अंकों की बढ़त है।

स्टॉक्स अपडेट

निफ्टी में सरकारी बैंक एसबीआई का शेयर 5% ऊपर कारोबार कर रहा है। एचसीएल टेक और इंडसइंड बैंक के शेयरों में भी 2-2 फीसदी से ज्यादा की तेजी है। जबकि हीरो मोटोकॉर्प का शेयर हल्की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। सुबह बीएसई सेंसेक्स 495.98 अंक ऊपर 41,112.12 पर और निफ्टी 153.90 अंक ऊपर 12,062.40 पर खुला।

बुधवार को बाजार का हाल

कल बीएसई सेंसेक्स 355.01 अंक ऊपर 40,616.14 पर और निफ्टी 95 अंक ऊपर 11,908.50 पर बंद हुआ था। बुधवार को बाजार की बढ़त को आईटी और फार्मा शेयरों ने लीड किया था। निफ्टी आईटी इंडेक्स में 368 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ था। जबकि मेटल इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली थी। कल इंडेक्स में इंडसइंड बैंक का शेयर 4% ऊपर बंद हुआ था। सन फार्मा और डिविज लैब के शेयरों में भी 3-3 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी। जबकि यूपीएल का शेयर 4% नीचे बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रही तेजी
बुधवार को दुनियाभर के बाजारों में खरीदारी देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.34% की बढ़त के साथ 367.63 अंक ऊपर 27,847.70 पर बंद हुआ था। नैस्डैक इंडेक्स भी 4.41% बढ़त के साथ 497.11 अंक ऊपर 11,777.00 पर बंद हुआ था।वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 2.20% की बढ़त के साथ 74.28 पॉइंट ऊपर 3,443.44 पर बंद हुआ था।

कल यूरोपियन मार्केट में भी तेजी देखने को मिली। इसमें ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स 1.67% ऊपर बंद हुआ था। दूसरी ओर, फ्रांस का CAC इंडेक्स 2.44% की बढ़त के साथ 4,922.85 पर बंद हुआ था। बुधवार को जर्मनी का DAX इंडेक्स 1.95% ऊपर 12,324.20 पर बंद हुआ था। आज एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 332.27 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स भी 641.81 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। इसके अलावा चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 0.88% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

09:15 AM बीएसई सेंसेक्स 495.98 अंक ऊपर 41,112.12 पर और निफ्टी 153.90 अंक ऊपर 12,062.40 पर खुला।

दुनियाभर के बाजारों का हाल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: November 5 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2I4NuPs

No comments:

Post a Comment

Pages