अमेरिका में जो बाइडेन की जीत के कारण एशियाई बाजारों में शानदार तेजी है। बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी इंडेक्स ने इसी साल के जनवरी के न्यू हाई को तोड़ दिया है। सेंसेक्स 621.63 अंकों की बढ़त के साथ 42,514.69 पर और निफ्टी 175.55 अंक ऊपर 12,439.10 पर कारोबार कर रहा है। बाजार की बढ़त को आईटी, बैंकिंग और फार्मा शेयर लीड कर रहे हैं। निफ्टी बैंक इंडेक्स में 559 अंकों की तेजी है।
स्टॉक्स अपडेट
निफ्टी में डिविज लैब का शेयर 4% ऊपर कारोबार कर रहा है। आईसीआईसीआई बैंक और बीपीसीएल के शेयर भी 3-3 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहे हैं। एक्सिस बैंक और इंफोसिस के शेयरों में भी 2-2 फीसदी तेजी है, जबकि कोल इंडिया और अदानी पोर्ट के शेयर हल्की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सुबह बीएसई सेंसेक्स 42,273 पर और निफ्टी 12,399 के रिकॉर्ड स्तर पर खुले।
बाजार में बढ़त की बड़ी वजह
1. अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावी नतीजे स्पष्ट हो गए हैं, जिसमें जो बाइडन की जीत हुई है। इससे एशियाई और अमेरिकी वायदा बाजार आज बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।
2. बाइडेन की जीत से भारतीय कंपनियों को सकारात्मक उम्मीद है। आईटी कंपनियां और घरेलू वित्तीय बाजार शामिल है।
3. विदेशी संस्थागत निवेशक इस महीने जमकर खरीदारी कर रहे हैं। बीते दो सत्र में एफआईआई ने 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक के शेयर खरीद चुके हैं।
4. भारतीय कंपनियों ने सितंबर तिमाही में उम्मीद से बेहतर नतीजे पेश किए हैं।
शुक्रवार को बाजार का हाल
शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 552.90 अंक ऊपर 41,893.06 पर और निफ्टी 143.25 अंक ऊपर 12,263.55 पर बंद हुआ था। बाजार की बढ़त को बैंकिंग शेयरों ने लीड किया। निफ्टी बैंक इंडेक्स 485 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ था। शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 3% से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुआ था। बैंकिंग इंडेक्स में आरबीएल बैंक, एचडीएफसी बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयरों में भी 3-3 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी। जबकि ऑटो इंडेक्स में मारुति और बॉश लिमिटेड के शेयर 2-2 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए थे।
दुनियाभर के बाजारों में रही गिरावट
शुक्रवार को दुनियाभर के बाजारों में हल्की गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.24% की गिरावट के साथ 66.78 अंक नीचे 28,323.40 पर बंद हुआ था। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स भी 0.03% की गिरावट के साथ 3,509.44 पर बंद हुआ था। जबकि, नैस्डैक 0.11% बढ़त के साथ 13.28 अंक ऊपर 12,091.30 पर बंद हुआ था।
यूरोपियन मार्केट में भी शुक्रवार को हल्की बिकवाली देखने को मिली। फ्रांस का CAC इंडेक्स 0.46% नीचे 4,960.80 पर और जर्मनी का DAX इंडेक्स 0.70% की गिरावट के साथ 12,480 पर बंद हुआ था। जबकि, ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स हल्की बढ़त के साथ 5,910.02 पर बंद हुआ था। दूसरी ओर, सोमवार को एशियाई बाजारों में तेजी है। जापान का निक्केई इंडेक्स 511.77 अंकों की बढ़त के साथ 24,837 पर ट्रेड कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग हेंगसेंग इंडेक्स 349 अंक ऊपर 26,062 पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा चीन का शंघाई कंपोजिट भी 1.90% की बढ़त के साथ कारोबार 3,375.21 पर कारोबार कर रहा है।

09:42 AM बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स में शामिल सभी 30 कंपनियों के शेयरों में तेजी है। आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 3% से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
09:25 AM सेंसेक्स 630.82 अंक ऊपर 42,523.88 पर और निफ्टी 177.15 अंक ऊपर 12,440.70 पर कारोबार कर रहे हैं।
दुनियाभर के बाजारों का हाल

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ue91rD
No comments:
Post a Comment