सोना गिरवी रखकर लिए कंजपशन लोन पर भी मिलेगा ब्याज पर ब्याज माफी का लाभ - Tech News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 5 November 2020

सोना गिरवी रखकर लिए कंजपशन लोन पर भी मिलेगा ब्याज पर ब्याज माफी का लाभ

यदि आपने सोना गिरवी रखकर कंजप्शन लोन लिया है तो आपको भी एक्स ग्रेशिया यानी ब्याज पर ब्याज माफी योजना का लाभ मिलेगा। वित्त मंत्रालय ने सवाल-जवाब का एक और सेट जारी कर यह जानकारी दी है। केंद्र सरकार ने 2 करोड़ रुपए तक के लोन पर मोरेटोरियम लेने वालों के लिए एक्स ग्रेशिया स्कीम की घोषणा की है। इसके तहत सरकार कंपाउंड और सिंपल इंटरेस्ट के अंतर की राशि लोन लेने वालों को दे रही है।

बैंक खातों में राशि जमा करने का आज अंतिम दिन

जिन लोगों ने 2 करोड़ रुपए से कम के लोन पर मोरेटोरियम लिया था, एक्स ग्रेशिया स्कीम के तहत इंटरेस्ट का अंतर उनके बैंक खाते में जमा करने का आज अंतिम दिन है। यह इंटरेस्ट बैंकों की ओर से लोन लेने वालों के बैंक खातों में जमा किया जा रहा है। लोन मोरेटोरियम का पूर्ण, आंशिक या बिलकुल भी लाभ नहीं लेने वाले सभी को एक्स ग्रेशिया स्कीम में लाभ दिया जा रहा है। इसमें 6 महीने का लोन मोरेटोरियम है जो एक मार्च से 31 अगस्त के बीच के पीरियड को माना गया है।

इन सेगमेंट में लाभ लेने वालों को मिल रहा लाभ

सरकार ने 8 सेगमेंट इस स्कीम के दायरे में रखे हैं। इनमें MSME लोन, एजुकेशन लोन, हाउसिंग लोन, कंज्यूमर ड्यूरेबल लोन, क्रेडिट कार्ड का बकाया, ऑटोमोबाइल लोन, प्रोफेशनल के लिए पर्सनल लोन और कंजम्प्शन लोन को शामिल किया गया है।

खेती या इससे जुड़े कामकाज के लोन पर नहीं मिलेगा लाभ

खेती और इससे जुड़े कामकाज के लिए अगर आपने कर्ज लिया है तो आप को सरकार की ओर से एक्स ग्रेशिया का फायदा नहीं मिलेगा। यानी ब्याज पर ब्याज और साधारण ब्याज के बीच जो अंतर है, वह आपको नहीं मिलेगा। वित्त मंत्रालय ने पहले सवाल-जवाब में कहा कि कृषि से संबंधित गतिविधियों जैसे ट्रैक्टर और फसल पर राहत नहीं दी जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लोन मोरेटोरियम का पूर्ण, आंशिक या बिलकुल भी लाभ नहीं लेने वाले सभी को एक्स ग्रेशिया स्कीम में लाभ दिया जा रहा है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/365y1qD

No comments:

Post a Comment

Pages