लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए पेंशनर न हों परेशान, इन लोगों को जमा नहीं करना है सर्टिफिकेट - Tech News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 10 November 2020

लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए पेंशनर न हों परेशान, इन लोगों को जमा नहीं करना है सर्टिफिकेट

पेंशनर्स को समय-समय पर लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होता है। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से जमा किया जा सकता है। लेकिन ज्यादातर लोग इसे ऑफलाइन जमा करते हैं। इस कारण कई बार बैंकों में भीड़ लग जाती है। अगर आप नवंबर 2020 के लिए लाइफ सर्टिफिकेट सबमिट करने वाले हैं तो आप पहले एक जरूरी बात जान लें। दरअसल, कई ऐसे पेंशनर हैं जिन्हें नवंबर 2020 में यह सर्टिफिकेट जमा ही नहीं करनी है। EPFO ने इसकी जानकारी दी है।


इन्हे 30 नवंबर तक लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की जरूरत नहीं

  • वैसे पेंशनर को लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की जरूरत नहीं है अगर आपकी पेंशन को शुरू हुए एक साल से भी कम समय हुआ है।
  • अगर आपने दिसंबर 2019 या उसके बाद अपना लाइफ सर्टिफिकेट (जीवन प्रमाण-पत्र) जमा किया है।

रेगुलर इनकम के लिए वरिष्ठ नागरिक मंथली इनकम स्कीम और वय वंदना योजना सहित इन 5 स्कीम्स में कर सकते हैं निवेश
कॉमन सर्विस सेंटर में भी कर सकते हैं जमा

अगर आपके लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना जरूरी हैं तो आप नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। नजदीकी CSC सेंटर का पता करने के लिए https://ift.tt/2DvCs3j पर विजिट कर सकते हैं। आप चाहें तो अपने बैंक की ब्रांच या उमंग ऐप पर भी इसे जमा कर सकते हैं। आप पोस्ट ऑफिस में भी आधार बेस्ड डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट इशू करा सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस या SBI बैंक में से कहां FD कराना रहेगा ज्यादा फायदेमंद, यहां समझें इसका पूरा गणित
घर पर ही बन सकता लाइफ सर्टिफिकेट

आप चाहें तो पोस्टमैन के जरिए घर पर भी इसके लिए सर्विस ले सकते हैं। इस सर्विस के लिए आपको 70 रुपए सर्विस चार्ज देना होता है। इससे आप पेंशन डिपार्टमेंट या बैंक जाने से बच जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
life certificates ; Do not be worried about pensioners for submitting life certificates, these people do not have to submit certificates


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35dOWYS

No comments:

Post a Comment

Pages