ये हैं एयरटेल, जियो और Vi के 56 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान, इनमें मिलेंगी सभी सुविधाएं - Tech News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 8 November 2020

ये हैं एयरटेल, जियो और Vi के 56 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान, इनमें मिलेंगी सभी सुविधाएं

सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को अलग-अलग वैलिडिटी वाले कई प्लान ऑफर करती हैं। इनमें 56 दिन की वैलिडिटी वाले कई प्लान भी शामिल हैं। इनमें ग्राहकों को डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। हम आपको एयरटेल, जियो और Vi (आइडिया-वोडाफोन) के प्रीपेड प्लान्स के बारे में बता रहे हैं।


एयरटेल के प्लान


599 रुपए वाला प्लान
599 रुपए वाले प्लान में अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉल की सुविधा मिलेगा। इसमें डेली 100 SMS के साथ 2जीबी हाई-स्पीड डाटा का एक्सेस 56 दिन के लिए मिलेगा। प्लान में Disney+Hotstar VIP का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।


558 रुपए वाला प्लान
इस प्लान में रोजाना 3 जीबी डाटा के साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस मिलते हैं। अतिरिक्त बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें एयरटेल Xstream प्रीमियम और Wynk म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है।


449 रुपए वाला प्लान
इस प्लान में रोजाना 2 जीबी डाटा के साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस मिलते हैं। अतिरिक्त बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें एयरटेल Xstream प्रीमियम और Wynk म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है।


399 रुपए वाला प्लान
इस प्लान में रोजाना 1.5 जीबी डाटा के साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस मिलते हैं। अतिरिक्त बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें एयरटेल Xstream प्रीमियम और Wynk म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है।


जियो के प्लान


598 रुपए वाला प्लान
जियो के इस प्लान में जियो-टू-जियो पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग मिलेगी वहीं अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 2000 नॉन-जियो मिनट देगी। इस प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। इसमें आपको Disney+ Hotstar VIP का एक साल का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।


444 रुपए वाला प्लान
जियो के इस प्लान में जियो-टू-जियो पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग मिलेगी वहीं अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 2000 नॉन-जियो मिनट देगी। इस प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इस प्लान्स में जियो के प्रीमियम एप्स को मुफ्त में इस्तेमाल भी कर सकेंगे।


399 रुपए वाला प्लान
जियो के इस प्लान में जियो-टू-जियो पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग मिलेगी वहीं अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 2000 नॉन-जियो मिनट देगी। इस प्लान में प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इस प्लान्स में जियो के प्रीमियम एप्स को मुफ्त में इस्तेमाल भी कर सकेंगे।


Vi (वोडाफोन-आइडिया) के प्लान


595 रुपए का प्लान
वोडाफोन आइडिया के इस प्लान में आपको रोजाना 3जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। प्लान में रोजाना 100 एसएमएस भी मिलेंगे। इसमें आपको ज़ी5 का सालाना सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा।


449 रुपए का प्लान
वोडाफोन आइडिया के इस प्लान में आपको रोजाना 4जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। प्लान में रोजाना 100 एसएमएस भी मिलेंगे।


399 रुपए का प्लान
इस प्लान में आपको रोजाना 1.5जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। प्लान में रोजाना 100 एसएमएस भी मिलेंगे।


269 रुपए वाला प्लान
इस प्लान में आपको कुल 4जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। प्लान में आपको कुल 100 एसएमएस भी मिलेंगे। इंटरनेट का कम इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए ये प्लान सही रहेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Vi के 56 दिन की वैलिडिटी वाले 269, 399, 449 और 595 रुपए के प्लान हैं


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2U7S7Lk

No comments:

Post a Comment

Pages