Coronavirus Impact: Redmi Note 9 Pro Max की भारत में पहली सेल कैंसिल, इस दिन होगा उपलब्ध - Tech News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 24 March 2020

Coronavirus Impact: Redmi Note 9 Pro Max की भारत में पहली सेल कैंसिल, इस दिन होगा उपलब्ध

नई दिल्ली: कोरोनावायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है, जो 14 अप्रैल तक रहेगा। इसी को देखते हुए शाओमी के रेडमी नोट सीरीज के नए स्मार्टफोन Redmi Note 9 Pro Max की पहली सेल कैंसिल कर दी हैं। फिलहाल फोन के सेल का आयोजन कब किया जाएगा इसकी कोई जानकारी सामने अभी तक नहीं आयी है, लेकिन माना जा रहा है कि लॉकडाउन के खत्म होते ही फोन को सेल में उतारा जाएगा। फोन के फ्रंट में इंन डिस्प्ले कैमरा, 3.5mm हेडफोन जैक, टाइप सी चार्ज, नीचे की ओर स्पीकर और साइट में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन को Aurora Blue, Glacier white और Interstellar Black कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

Redmi Note 9 Pro Max Price

Redmi Note 9 Pro Max को 6GB रैम व 64GB स्टोरेज, 6GB रैम व 128GB स्टोरेज और 8GB रैम व 128GB स्टोरेज मॉडल में उतारा गया है। इसके स्टोरेज को जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ा सकते हैं। भारत में इनकी कीमत क्रमश: 14,999 रुपये, 16,999 रुपये और 18,999 रुपये रखी गयी है।

Redmi Note 9 Pro Max Specifications

Redmi Note 9 Pro Max में 6.67 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। स्क्रिन की सुरक्षा के लिए Triple Corning Gorilla Glass 5 दिया गया है। स्पीड के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 720G SoC का इस्तेमाल किया गया है और फोन Android 10 पर रन करता है। इस फोन में NAVIC का स्पोर्ट दिया गया है और

Redmi Note 9 Pro Max Camera

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में चार कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें पहला f/1.89 अपर्चर के साथ 64-मेगापिक्सल, दूसरा 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा 5-मेगापिक्सल माइक्रो कैमरा व चौथा 2-मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 32-मेगापिक्सल का इन डिस्प्ले कैमरा दिया गया है। पावर के लिए हैंडसेट में 5,020 एमएएच की बैटरी दी गयी है जो 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।कंपनी का दावा है कि इसकी मदद से 11 घंटे PUBG खेल सकते हैं और 210 घंटे लगातार गाने सुन सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bpHOZL
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Pages