कोविड-19 महामारी से उपजी तबाही के बावजूद, गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट ने पहली तिमाही (जनवरी-मार्च अवधि) की बिक्री में 41.2 अरब डॉलर का रेवेन्यू अर्जित किया। यह रेवेन्यू वॉल स्ट्रीट के 40.3 अरब डॉलर के अनुमान से ज्यादा है। 2019 की पहली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 36.34 अरब डॉलर था जो इस साल 13 प्रतिशत की बढ़त दिखाता है। साथ ही कंपनी ने 6.1 अरब डॉलर का लाभ हासिल किया है। गूगल का वित्तीय वर्ष जनवरी से शुरू होता है इसलिए जनवरी-मार्च पहली तिमाही होती है।
परिणाम के बाद शेयरों में दिखा 4 प्रतिशत का उछाल
कंपनी की ओर से जारी बयान के मुताबिक अल्फाबेट के कुल रेवेन्यू में विज्ञापन का हिस्सा 82 प्रतिशत रहा, जो 33.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया। यह पिछले साल 30.6 अरब डॉलर था। कंपनी द्वारा अपनी पहली तिमाही की आय की रिपोर्टिंग के बाद अल्फाबेट के शेयर 4 प्रतिशत बढ़ गए। अल्फाबेट और गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने मंगलवार देर रात एक बयान में कहा कि चुनौतियों की गहराई को देखते हुए सभी कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और ऐसे में यह नतीजे उत्साहजनक हैं।
गूगल की सेवाओं पर लोग ज्यादा भरोसा कर रहे हैं
पिचाई ने कहा कि लोग पहले से कहीं ज्यादा गूगल की सेवाओं पर भरोसा कर रहे हैं और हमने इस जरूरी मौके पर अपने संसाधनों और उत्पाद विकास को मार्शल किया है। गूगल के "अन्य राजस्व" सेगमेंट के तहत, राजस्व में 4.4 अरब डॉलर की आय हुई जो कि पिछले साल 3.6 अरब डॉलर था। यूट्यूब का राजस्व 33 प्रतिशत बढ़कर 4 अरब डॉलर हो गया। गूगल क्लाउड ने इस तिमाही के लिए राजस्व में 2.8 बिलियन डॉलर अर्जित कर 5.5 प्रतिशत से अधिक की उछाल देखी है।
तिमाही के पहले दो महीनों में प्रदर्शन रहा मजबूत
अल्फाबेट और गूगल के मुख्य वित्तीय अधिकारी रूथ पोरत ने कहा, "सर्च, यूट्यूब और क्लाउड के नेतृत्व में हमारे कारोबार ने अल्फाबेट के रेवेन्यू को $ 41.2 बिलियन पर पहुंचा दिया जो कि पिछले साल की तुलना में इस साल 13 प्रतिशत बढ़ा दिया है। पोरत ने आगे कहा, तिमाही के पहले दो महीनों के दौरान हमारा परफॉर्मेंस मजबूत था, लेकिन मार्च में हमने विज्ञापन राजस्व में मंदी देखी। गूगल क्लाउड ने तिमाही के राजस्व में 55 प्रतिशत से अधिक 2.8 अरब डॉलर का उछाल देखा है।
अब मुश्किल भरी रहनेवाली है दूसरी तिमाही
दूसरी तिमाही काफी मुश्किल भरी रहने वाली है क्योंकि ग्लोबल वेब विज्ञापन बाजार में मंदी है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के मुताबिक गूगल का विज्ञापन बिजनेस अगले तीन महीनों में और नीचे जा सकता है। पोरत ने कहा, हम अपने लांग टर्म अवसरों में निवेश अधिक कुशलता से जारी रखेंगे।
गूगल ने मीट ऐप पर रोजाना 30 लाख नए यूजर्स जोड़े: पिचाई
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग अब नया नार्मल हो गया है, ऐसे में गूगल अपने नए ऐप पर लगभग 30 लाख नए यूज़र्स को रोज जोड़ रहा है और जनवरी के बाद से उपयोग में 30 गुना वृद्धि देखी है। सुंदर पिचाई के अनुसार, अब 10 करोड़ से अधिक यूज़र्स रोज मीट ऐप पर मिल रहे हैं।
क्रोमबुक की मांग में देखी गई है भारी वृद्धि
10 करोड़ से अधिक छात्र और शिक्षक गूगल क्लासरूम का उपयोग कर रहे हैं जो कि मार्च के यूज़र्स की शुरुआती से संख्या दोगुनी है। हमने क्रोमबुक की मांग में भारी वृद्धि देखी है। पिचाई ने मंगलवार को कहा, "और विशेष रूप से स्कूल और व्यवसाय हमारे सुरक्षित वीडियो कांफ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं।"
महामारी के बादसामाजिक मानदंड में आएगा बदलाव
इस बात पर जोर देते हुए कि एक बार आपातकाल बीत जाने के बाद दुनिया पहले जैसी नहीं दिखेगी, पिचाई ने कहा कि कुछ सामाजिक मानदंड में बदलाव आएगा और कई कारोबारी अपने कामकाज में नयापन लाने का प्लान कर रहे हैं। अंततः, हम व्यवसायों से डिजिटल सेवाओं में लांग टर्म तेजी देखेंगे, जिसमें ऑनलाइन काम, शिक्षा, चिकित्सा, खरीदारी और मनोरंजन में वृद्धि शामिल है। पिचाई ने कहा, ये बदलाव महत्वपूर्ण और स्थायी होंगे।
फरवरी से मार्च के बीच एंड्राइड ऐप पर लोग ज्यादा समय दे रहे
लोग फरवरी से मार्च तक बढ़ते गूगल प्ले स्टोर से एप्स डाउनलोड के बाद अपने एंड्रायड एप्स पर 30 फीसदी ज्यादा समय बिता रहे हैं। पिचाई ने कहा, "यूट्यूब वॉच-टाइम में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। लाइव स्ट्रीम विशेष रूप से एक क्षेत्र है। पिचाई ने आगे कहा, मुझे उम्मीद है कि आपने यूट्यूब पर एंड्रिया बोसेली को ईस्टर पर लाइव देखा, जिसपर सिर्फ 39 मिलियन से ज्यादा व्यू थे और यह वास्तव में सुंदर था ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2W7oJpf
No comments:
Post a Comment