हिंदुस्तान यूनिलीवर में फार्मा कंपनी जीएसके बेच सकती है हिस्सा, मिल सकता है करीब 3.7 अरब डॉलर - Tech News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 29 April 2020

हिंदुस्तान यूनिलीवर में फार्मा कंपनी जीएसके बेच सकती है हिस्सा, मिल सकता है करीब 3.7 अरब डॉलर

ग्लैक्सोस्मिथलाइन पीएलसी (जीएसके) हिंदुस्तान यूनिलीवर में अपनी पूरी 5.7 प्रतिशत हिस्सेदारी या थोड़ी हिस्सेदारी बेच सकती है। इससे कंपनी को 3.7 अरब डॉलर मिलने की उम्मीद है। एयचूएल गुरुवार को अपना वित्तीय परिणाम जारी करेगी और उससे पहले बीएसई पर इसके शेयर बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए।

ग्लैक्सो कुछ या पूरी हिस्सेदारी बेच सकती है

हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) भारतीय शेयर बाजार में लिस्टेड है। सूत्रों के मुताबिक ग्लैक्सो अपनी पूरी हिस्सेदारी या कुछ हिस्सेदारी बेचने की दिशा में काम कर रही है। इसे ब्लॉक ट्रेड्स के जरिए बेचा जाएगा, जो अगले कुछ दिनों में शुरू हो जाएगा। कंपनी इसके लिए एडवाइजर्स से बात कर रही है। माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इसकी तारीख तय कर सकती है।

यह अधिग्रहण नकदी और शेयरों में होगा

जीएसके ने दिसंबर 2018 में कहा था कि वह भारत, बांगलादेश तथा अन्य बाजारों में जीएसके के हेल्थ फूड ड्रिंक्स ब्रांड्स को 3.3 अरब यूरो में अधिग्रहण करेगी। यह अधिग्रहण नकदी और शेयर में होगा। इसके तहत जीएसके को 5.7 प्रतिशत की हिस्सेदारी भारतीय यूनिट में मिली थी। हालांकि दोनों कंपनियों ने इस मामले में कोई जवाब नहीं दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जीएसके के इस सौदे को अगले कुछ दिनों में पूरा कर लिए जाने की उम्मीद है


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SkqTAH

No comments:

Post a Comment

Pages