969 अंक नीचे खुला बाजार ट्रेडिंग के 15 मिनट बाद 1500 अंक नीचे गिरा, निफ्टी में भी 400 पॉइंट की गिरावट - Tech News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 3 May 2020

969 अंक नीचे खुला बाजार ट्रेडिंग के 15 मिनट बाद 1500 अंक नीचे गिरा, निफ्टी में भी 400 पॉइंट की गिरावट

सप्ताह में आज कारोबार के पहले दिन बाजार भारीगिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स 969.48 अंक नीचे और निफ्टी 326.40 पॉइंट नीचे खुला। वहीं, ट्रेडिंग के शुरुआती 15 मिनट में ही बाजार1500 अंकों से ज्यादा नीचे गिर गया। अभीसेंसेक्स 1706.74 अंक नीचे 31,989.32 पर और निफ्टी 490.00 पॉइंट नीचे 9,369.90 पर कारोबार कर रहा है।इससे पहले बीते सप्ताह कारोबार के आखिरी दिन गुरुवार, 30 अप्रैल को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 997.46 अंक ऊपर 33,717.62 पर और निफ्टी 306.55 पॉइंट ऊपर 9,859.90 पर बंद हुए थे। शुक्रवार, 1 मई को महाराष्ट्र दिवस की छुट्टी थी। वहीं, शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है।

बीएसई बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में भारी गिरावट

बैंक गिरावट (%)
RBL बैंक 10.00%
ICICI बैंक 9.77%
इंडसइंड बैंक 9.46%
फेडरल बैंक 7.99%
एक्सिस बैंक 7.91%

दुनियाभर के बाजारों में रही गिरावट
शुक्रवार, 1 मई को दुनियाभर के ज्यादातर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 2.55 फीसदी की गिरावट के साथ 622.03 अंक नीचे 23,723.70 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 3.20 फीसदी गिरावट के साथ 284.60 अंक नीचे 8,604.95 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 2.81 फीसदी गिरावट के साथ 81.72 पॉइंट नीचे 2,830.71 पर बंद हुआ था। हालांकि, चीन का शंघाई कम्पोजिट नो प्रॉफिट-नो लॉस में रहा था। इधर फ्रांस, इटली, जर्मनी के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 42,505 हो गई है। इनमें 29,335 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 11,775 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,391 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 3,566,004 हो चुकी है। इनमें 248,282 की मौत हो चुकी है। इसी दौरान 1,153,420 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 68,598 हो चुकी है।

10:07 AM सेंसेक्स 1706.74 अंक नीचे 31,989.32 पर और निफ्टी 490.00 पॉइंट नीचे 9,369.90 पर कारोबार कर रहा है।

10:03 AM आज निफ्टी 326.40 अंक नीचे खुला। अभी ये 485.70 पॉइंट नीचे 9,374.20 पर कारोबार कर रहा है। इसमें 4.93% की गिरावट है।

09:59 AM बीएसई सेंसेक्स ऑटो सेक्टर कीसभी कंपनियों के शेयरों में गिरावट है।

09:56 AM सेंसेक्स 1606.54 अंक नीचे 32,111.08 पर और निफ्टी 462.60 पॉइंट नीचे 9,397.30 पर कारोबार कर रहा है।

अरबपति निवेशक वारेन बफेट ने कहा कि उसकी कंपनी बर्कशायर हैथवे ने एयरलाइन कंपनियों के अपने सभी शेयर बेच डाले हैं। बफेट का यह बयान अमेरिका के एयरलाइन उद्योग के लिए खतरे का संकेत है। यह उद्योग कोविड-19 (नया कोरोनावायरस) महामारी के कारण तबाही के कगार पर पहुंच गया है।

09:34 AM बैंकिंग सेस्टर की सभी कंपनियों के शेयरों में गिरावट।

09:34 AM निफ्टी 20 के टॉप-5 गेनर और लूजर स्टॉक्स।

09:30 AM सेंसेक्स 1405.32 अंक नीचे 32,312.30 पर और निफ्टी 401.10 पॉइंट नीचे 9,458.80 पर कारोबार कर रहा है।

09:29 AM बीएसई के सभी 23 सेक्टर में गिरावट है।

09:26 AM बीएसई के 32 इंडेक्स में से सिर्फ 3 में बढ़त है। अन्य सभी में गिरावट है।

09:23 AM बीएसई सेंसेक्स 30 में शामिल सिर्फ सनफार्मा के शेयरों में बढ़त अन्य सभी के शेयरों में गिरावट है।

09:15 AMसेंसेक्स 1292.17 अंक नीचे 32,425.45 पर और निफ्टी 382.60 पॉइंट नीचे 9,477.30 पर कारोबार कर रहा है।

दुनियाभर के बाजार में रही गिरावट

शुक्रवार, 1 मई को दुनियाभर के ज्यादातर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ट्रेडिंग के आखिरी दिन बाजार 997 अंक की बढ़त के साथ बुंद हुआ था, लेकिन आज ये 969 अंकों की गिरावट के साथ खुला।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KTwh9S

No comments:

Post a Comment

Pages