सोमवार को वायदा बाजार में सोने की मांग कम होने के कारण सटोरियों ने अपनी पकड़ कमजोर कर ली, जिसके चलते सोने का भाव 127 रुपए गिरकर 53,701 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। दूसरी तरफ, वायदा कारोबार में चांदी मजबूत मांग के चलते 516 रुपए बढ़कर 65,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
सोने की कीमत में गिरावट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त में डिलीवर होने वाले सोने की कीमत 127 रुपए या 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 53,701 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई, जिसमें 615 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
दूसरी तरफ, अक्टूबर में डिलीवर होने वाले सोने की कीमत 119 रुपए या 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 53,564 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई, जिसमें 16,525 लॉट के लिए कारोबार हुआ। न्यूयॉर्क में सोना 0.18% की बढ़त के साथ 1,989.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।
चांदी की कीमत में बढ़त
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सितंबर डिलीवर के लिए चांदी की कीमत 516 रुपए या 0.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65,500 रुपए प्रति किग्रा हो गई, जिसमें 13,814 लॉट के लिए कारोबार हुआ। न्यूयॉर्क में चांदी 0.95% की बढ़त के साथ 24.45 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
शुक्रवार को रही थी बढ़त
शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर में डिलीवर होने वाले सोने की कीमत 645 रुपए या 1.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 53,425 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई थी, जिसमें 16,609 लॉट के लिए कारोबार हुआ था। दूसरी तरफ, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सितंबर डिलीवर के लिए चांदी की कीमत 2,183 रुपए या 3.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64,853 रुपए प्रति किग्रा हो गई थी, जिसमें 13,937 लॉट के लिए कारोबार हुआ था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i8hSp3
No comments:
Post a Comment