यूरोप के सबसे बड़े बैंक एचएसबीसी का प्री-टैक्स प्रॉफिट 65% गिरा, महामारी में बैड लोन बढ़ा और कम ब्याज के कारण आय भी घटी - Tech News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 3 August 2020

यूरोप के सबसे बड़े बैंक एचएसबीसी का प्री-टैक्स प्रॉफिट 65% गिरा, महामारी में बैड लोन बढ़ा और कम ब्याज के कारण आय भी घटी

कोरोनावायरस महामारी के बीच एचएसबीसी का प्री-टैक्स प्रॉफिट इस साल की पहली छमाही में 65 फीसदी घट गया। जनवरी-जून 2020 में बैंक ने 4.3 अरब डॉलर का प्री-टैक्स प्रॉफिट दर्ज किया है। एक साल पहले की समान छमाही में बैंक ने 12.4 अरब डॉलर का प्री-टैक्स प्रॉफिट दर्ज किया था।

लंदन मुख्यालय वाले बैंक का अधिकतर कारोबार हांगकांग में

एचएसबीसी यूरोप का सबसे बड़ा बैंक है। इसका मुख्यालय लंदन में है। लेकिन इसके प्रॉफिट में 50 फीसदी से ज्यादा योगदान एशिया के फाइनेंशियल हब हांगकांग का होता है।

बैड लोन के लिए 8-13 अरब डॉलर की प्रॉविजनिंग

एचएसबीसी ने कहा कि इस साल उसने बैड लोन के लिए 8-13 अरब डॉलर की प्रॉविजनिंग कर रखी है। ऐसा इसलिए किया गया है कि क्योंकि कोरोनावायरस महामारी के बीच ज्यादा लोग और कंपनियां लोन पेमेंट में डिफॉल्ट कर सकते हैं।

ग्राहकों को 27 अरब डॉलर से ज्यादा की राहत

बैंक ने कहा कि उसने लोन, क्रेडिट कार्ड्स और मॉरगेज पर 7 लाख से ज्यादा पेमेंट हॉलीडे दिया है। इससे उसने अपने ग्राहकों को 27 अरब डॉलर से ज्यादा की राहत दी है।

कम ब्याज के कारण घटा मार्जिन

बैंक पर कम ब्याज वाले माहौल का भी बुरा असर पड़ा है। ब्याज कम रहने से लोन पर बैंक का प्रॉफिट मार्जिन घट गया। ब्याज जितना कम होता है, बैंक को लोन पर उतना कम लाभ मिलता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
विश्लेषकों के अनुमान से ज्यादा खराब रहा लंदन मुख्यालय वाले बैंक का फाइनेंशियल रिजल्ट


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DfDIb5

No comments:

Post a Comment

Pages