बुधवार को कारोबार के तीसरे दिन बीएसई 199.57 अंक और निफ्टी 66.8 पॉइंट ऊपर खुला। इससे पहले मंगलवार को बीएसई 22 अंक ऊपर और निफ्टी 11 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था।
कल दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 486.53 अंक तक और निफ्टी 141.9 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा था। कारोबार के अंत में बीएसई 477.54 अंक या 1.26% ऊपर 38,528.32 अंकों पर और निफ्टी 138.25 पॉइंट या 1.23% ऊपर 11,385.35 अंकों पर बंद हुआ था।
दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
मंगलवार को दुनियाभर के बाजारों में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 66.84 अंक नीचे 27,778.10 पर बंद हुआ था। वहीं, दूसरे अमेरिकी बाजार नैस्डैक में 0.98 फीसदी बढ़त के साथ 110.46 अंक ऊपर 11,399.00 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.23 फीसदी बढ़त के साथ 7.79 पॉइंट ऊपर 3,389.78 पर बंद हुआ था।
इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.30 फीसदी बढ़त के साथ 10.38 अंक ऊपर 3,440.71 पर बंद हुआ था। इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे।
कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 27,66,626 हो गई है। इनमें 6,76,383 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 20,36,703 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 53,015 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 22,306,538 हो चुकी है। इनमें 784,353 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 175,074 हो चुकी है।

10:14 AM इमामी लिमिटेड के शेयर में 1.26 फीसदी की बढ़त है।

09:57 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 22 के शेयरों में बढ़त और 8 में गिरावट है। सरकारी बैंक एसबीआई के शेयर में सबसे ज्यादा 1.56 फीसदी की बढ़त है।

09:50 AM बीएसई बैंकिंग सेक्टर में शामिल 10 कंपनियों में से 8 बैंकों के शेयर में बढ़त और 2 में गिरावट है। फेडरल बैंक के शेयर में 3 फीसदी तक की बढ़त है।

09:39 AM निफ्टी 50 के टॉप-5 लूजर; एचसीएल के शेयर में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है।


09:36 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 गेनर स्टॉक्स; एसबीआई के शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है।

09:29 AM बीएसई के सभी 23 सेक्टर में बढ़त है।


09:26 AM आज बीएसई के सभी 32 इंडेक्स बढ़त के साथ खुले हैं।

09:15 AM बीएसई 255.24 अंक ऊपर 38,783.56 अंकों पर और निफ्टी 60.30 पॉइंट ऊपर 11,445.65 अंकों पर खुला।
शुक्रवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hagSjT
No comments:
Post a Comment