सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) ने बेरोजगारी के आँकड़े से संबंधित ताजा रिपोर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार 16 अगस्त को खत्म हुए सप्ताह तक भारत में बेरोजगारी का आंकड़ा 9.1% हो गया है। जो पिछले 9 सप्ताह के सबसे ऊपरी स्तर पर है। यह आंकड़ा जुलाई (7.43%) महीने के आंकड़ों से भी अधिक है।
सीएमआईई के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ महेश व्यास कहते हैं कि ग्रामीण भारत में रोजगार और बेरोजगारी दोनों की दरों में वृद्धि देखी गई। जिससे स्पष्ट होता है कि कृषि क्षेत्र में सक्रियता बढ़ी है। जुलाई के आखिरी सप्ताह में जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी 6.34% घटी थी। जिसमें ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना और मनरेगा के तहत लोगों को रोजगार मिला।

देश के शहरी क्षेत्र में 31 मई से बेरोजगारी 25.14% से लगातार नीचे फिसला है। 2 अगस्त तक यह आंकड़ा 8.73 फीसदी तक आ गया। लेकिन उसके बाद 9 अगस्त से सप्ताह के ग्राफ में 9.31% की वृद्धि दिखी और 16 अगस्त को समाप्त के अन्त में यह आंकड़ा 9.61% हो गया है।
रोजगार में ग्रोथ का अनुमान
आंकड़ों पर XLRI प्रोफेसर और श्रम मामलों के जानकार केआर श्याम सुंदर का कहना है कि शहरी और ग्रामीण इलाकों में रोजगार की दरों में आने वाले कुछ महीनों में बढ़ेगी। अप्रैल, मई और जून महीनों में मनरेगा के तहत मिलने वाले रोजगार में कमी आएगी। जिससे मजदूर काम के लिए दोबारा शहरों की ओर जाएंगे।

श्रम भागीदारी दर में बढ़त
दूसरी ओर, श्रम भागीदारी दर (LPR) अगस्त 16 तक 40.62 प्रतिशत से बढ़कर 42.2 प्रतिशत हो गई है। श्रम भागीदारी दर महीने में लगभग सप्ताह-दर-सप्ताह बढ़ रहा है। जुलाई में श्रम भागीदारी दर वर्ष 2019-20 की तुलना में 42.7 प्रतिशत से घटकर 40.7 फीसदी हो गई थी। जुलाई के आखिरी हफ्ते श्रम भागीदारी दर गिरकर 40.5 फीसदी हो गई थी।
देश में कोरोना का हाल
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 27,66,626 हो गई है। इनमें 6,76,383 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 20,36,703 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 53,015 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hckiTd
No comments:
Post a Comment