कोरोनाकाल में मार्च से अब तक पाकिस्तान के शेयर बाजार में 36% की तेजी, अभी और उछाल की उम्मीद - Tech News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 25 August 2020

कोरोनाकाल में मार्च से अब तक पाकिस्तान के शेयर बाजार में 36% की तेजी, अभी और उछाल की उम्मीद

कोरोनाकाल में अर्थव्यवस्था में तेजी लाने के लिए दुनियाभर की सरकारों और केंद्रीय बैंकों ने कई प्रयास किए थे। इसका फायदा शेयर बाजारों को भी मिला है। कई शेयर बाजारों ने मार्च में आई तेज गिरावट के बाद अच्छी रिकवरी की है। इसमें पाकिस्तान के शेयर बाजार भी शामिल हैं। पाकिस्तान का कराची स्टॉक एक्सचेंज (केएसई) मार्च से अब तक आई रिकवरी के कारण एशिया के बेहतर प्रदर्शन करने वाले बाजारों में शामिल हो गया है। कुछ मनी मैनेजर्स का कहना है कि अभी यह रिकवरी थमी नहीं है और भविष्य में उछाल की संभावना है।

ब्याज दर घटने से इक्विटी में बुलिश

कोरोनावायरस महामारी को देखते हुए दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने ब्याज दरों में कटौती की थी। वहीं, पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक ने आक्रामकता दिखाते हुए ब्याज दरों में पिछले 6 महीनों में 625 बेसिस पॉइंट की कटौती की है। इससे पाकिस्तान में ब्याज दरें 13 फीसदी से घटकर 7 फीसदी के करीब आ गई हैं। ब्याज दरों में कटौती के कारण फिक्स्ड इनकम पर मिलने वाला डबल डिजिट रिटर्न घट गया है। इस कारण इक्विटी में निवेश तेजी से बढ़ गया है।

पोर्टफोलियो में बदलाव कर रहे हैं निवेशक

फैसल असेट मैनेजमेंट लिमिटेड के मुख्य निवेश अधिकारी अयूब खुहरो का कहना है कि ब्याज दरों में अचानक गिरावट के कारण स्थानीय निवेशक अपने पोर्टफोलियो में बदलाव कर रहे हैं। इन निवेशकों ने बॉन्ड से इक्विटी में री-अलोकेशन बढ़ा दिया है। खुहरो का कहना है कि यदि ब्याज दरें इसी स्तर पर कुछ और समय के लिए रहती हैं तो इससे बाजार को उछाल मिलता रहेगा।

केएसई-100 में मार्च से अब तक 36% का उछाल

पाकिस्तान के केएसई-100 में मार्च से अब तक 36 फीसदी का उछाल आ गया है। इस अवधि में प्रमुख एशियन इक्विटी इंडेक्स में यह बेहतर प्रदर्शन है। कोरोना संक्रमण के नए मामलों में गिरावट और अर्थव्यवस्था में तेजी के लिए किए गए प्रयासों की बदौलत दुबई के प्रमुख निवेशक एफआईएम पार्टनर्स ने जुलाई में पाकिस्तान में फिलीपींस से बड़ा एक्सपोजर बनाया है। एफआईएम पार्टनर्स 1.6 बिलियन डॉलर के फंड मैनेज करता है।

मई 2017 के लाइफटाइम हाई से 50% नीचे है केएसई-100: हुसैन

एफआईएम पार्टनर्स में रिसर्च हेड मोहम्मद अली हुसैन का कहना है कि अगले 6 महीनों में पाकिस्तान हमारा सबसे बड़ा एक्सपोजर बनेगा। हुसैन के मुताबिक, री-बाउंड के बाद भी री-रेटिंग करने की गुंजाइश रहेगी, क्योंकि अभी बाजारों के सही ट्रैक पर आने की मैक्रो तस्वीर बाकी है। हुसैन का कहना है कि डॉलर से तुलना करें तो केएसई-100 इंडेक्स मई 2017 के लाइफटाइम हाई से अभी 50% नीचे है।

विदेशी निवेशकों की अभी भी केएसई से दूरी

हालांकि, अभी विदेशी निवेशक केएसई-100 की तेजी से अभी भी दूरी बनाए हुए हैं और घरेलू निवेशकों की तर्ज पर निवेश नहीं कर रहे हैं। विदेशी निवेशकों ने पाकिस्तान के शेयर बाजारों से इस साल अब तक 346 मिलियन डॉलर का निवेश निकाल लिया है। विदेशी निवेशकों ने पाकिस्तान के अलावा चीन समेत सभी बड़े एशियाई बाजारों से निकासी की है।

भारतीय बाजारों में मार्च से अब तक 48% की तेजी

वैश्विक स्तर पर कोरोनावायरस संक्रमण फैलने के कारण 23 मार्च को आई गिरावट से भारतीय शेयर बाजार भी उबरने लगे हैं। मार्च से अब तक भारतीय शेयर बाजारों में 48 फीसदी तक की तेजी आ गई है। 23 मार्च को बीएसई टूटकर 25,638 के स्तर पर पहुंच गया है। मंगलवार 25 अगस्त को यह 38843 अंकों पर बंद हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
विदेशी निवेशकों ने पाकिस्तान के शेयर बाजारों से इस साल अब तक 346 मिलियन डॉलर का निवेश निकाल लिया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ys0Evl

No comments:

Post a Comment

Pages