सुशांत के फैंस कर रहे फ्लिपकार्ट, फोन पे को बॉयकॉट करने की मांग; इसे आलिया, अनन्या से लेकर सलमान खान समेत नेपो स्टार करते हैं प्रमोट - Tech News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 25 August 2020

सुशांत के फैंस कर रहे फ्लिपकार्ट, फोन पे को बॉयकॉट करने की मांग; इसे आलिया, अनन्या से लेकर सलमान खान समेत नेपो स्टार करते हैं प्रमोट

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड दो खेमे में बंट गया है। इनसाइडर्स और आउटसाइडर्स की इस जंग में जहां एक तरफ स्टार किड्स की फिल्मों को बॉयकॉट किया जा रहा है। वहीं, मूवी ट्रेलर को रिकॉर्ड तोड़ डिसलाइक का सामना करना पड़ रहा है। अब इस जंग में उन कंपनियों और ब्रान्ड्स को भी घसीटा जा रहा है जिसे स्टार किड्स प्रमोट करते हैं।

14 जून को जिस दिन सुशांत की मौत की खबर आई उस दिन से लगातार ट्वीटर पर उनके फैंस इंसाफ की मांग को लेकर मुहिम चला रहे हैं। अब सुशांत के फैंस के गुस्से का सामना फ्लिपकार्ट, ओप्पो, फोन पे, बाहामास जैसी दर्जनों कंपनियों को भी करना पड़ रहा है।

फ्लिपकार्ट और फोन पे एप को अन स्टॉल कर रहे हैं यूजर्स

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट को प्रमोट करते हैं। ये ब्रान्ड एम्बेसडर हैं। इस वजह से कंपनी को सुशांत के फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर इसे अन स्टॉल करने की मांग हो रही है। इतना ही नहीं डिजिटल ट्रांजैक्शन प्लेटफॉर्म फोन पे को भी महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट और आमिर खान प्रमोट करते हैं। इस वजह से इस ऐप को भी यूजर्स की खरी खोटी सुनने को मिल रहा है।

यात्रा.कॉम को प्रमोट करते हैं सलमान खान?

बता दें कि ऑनलाइन बुकिंग ट्रेवल वेबसाइट यात्रा.कॉम को रणबीर कपूर से लेकर सलमान खान तक प्रमोट करते दिखाई देते हैं। हालांकि, कंपनी सूत्रों के मुताबिक, इस समय सलमान खान और रणबीर कपूर कंपनी के ब्रान्ड अम्बेसडर नहीं है। पहले कंपनी के कैंपेन के दौरान की हुई एड ही वर्तमान में चल रही है। वहीं, सलमान खान स्लिपर कंपनी बाहामास का भी प्रमोट करते हैं। सुशांत की मौत के बाद से ही सलमान खान पर बॉलीवुड फिल्मों में स्टार किड्स को प्रमोट करने का आरोप है। इस वजह से उनका इस सीजन का बिग बॉस भी खतरे में है। साथ ही कपिल शर्मा के शो में जाने के चलते कपिल का शो को बुरी तरह से यूजर्स द्वारा ट्रोल किया जा रहा है।

'ब्रॉन्ड और कंज्यूमर का रिलेशन एंडोर्समेंट से ज्यादा महत्वपूर्ण होता है'

एडवरटाइजिंग इन ब्रॉन्ड मेंटर, चंदन नाथ बताते हैं कि इस तरह के कैंपन से ब्रान्ड की इमेज को कुछ खास असर नहीं पडेगा। क्योंकि किसी भी ब्रान्ड के लिए कंज्यूमर का भरोसा ज्यादा जरूरी है और ब्रान्ड का सीधे तौर कंज्यूमर से रिलेशन होता है। उसे कौन एंडोर्स करता है इससे ज्यादा फर्क नहीं पडता है। उदाहरण के लिए किसी टूथपेस्ट पर कंज्यूमर का भरोसा है तो वह यह नहीं देखता कि उसका प्रचार कौन कर रहा है। उसे उस ब्रान्ड पर भरोसा रहता है।

'ब्रान्ड या किसी कंपनी की छवि पर खास असर नहीं पडेगा'

ब्रान्ड से जुडे एक अन्य जानकार बताते हैं कि नेपोटिज्म को लेकर लोगों में क्रोध जरूर है लेकिन यह ज्यादा समय तक नहीं रहेगा। आज भले वे ब्रान्ड का विरोध कर रहे हैं लेकिन कुछ समय बाद यह सामान्य हो जाएगा। हालांकि, इस तरह के विरोध से ब्रान्ड या किसी कंपनी की छवि पर खास असर नहीं पडेगा। फ्लिपकार्ट और इमामी कंपनी से हमने बात करने की कोशिश की लेकिन दोनों कंपनी ने इस मामले पर कुछ भी कहने से मना कर दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sushant singh rajpoot fans are demanding to boycott the brands and companies promoted by Alia Bhatt to Salo Khan and Ananya Pandey to Napo Star


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ErOYSi

No comments:

Post a Comment

Pages