अब पालतू कुत्तों के लिए भी ले सकेंगे बीमा पॉलिसी, अलग अलग बीमारियों के लिए 50 हजार तक का सम इंश्योर्ड मिलेगा - Tech News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday 26 August 2020

अब पालतू कुत्तों के लिए भी ले सकेंगे बीमा पॉलिसी, अलग अलग बीमारियों के लिए 50 हजार तक का सम इंश्योर्ड मिलेगा

अभी तक आपने तरह-तरह की रिटेल बीमा पॉलिसियों के बारे में सुना होगा लेकिन भारत में पहली बार आप के पालतू कुत्तों के लिए भी बीमा पॉलिसी मिल सकेगी। अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी बजाज आलियांज ने इस तरह की पहली रिटेल पॉलिसी लांच की है। रिटेल का मतलब घरेलू स्तर पर जिन लोगों के पास कुत्ते हैं।

3 महीने से 10 साल तक के कुत्तों के लिए पॉलिसी

हालांकि बजाज आलियांज का दावा है कि यह रिटेल में इस तरह की पहली पॉलिसी है। बजाज आलियांज ने इस बारे में कहा कि जो लोग भी पॉलिसी लेना चाहते हैं वह अपने पालतू कुत्तों के लिए पॉलिसी ले सकते हैं। यह पॉलिसी कुत्तों की 3 महीने से लेकर 10 साल की उम्र तक के लिए होगी। इसका प्रीमियम 300 रुपए से शुरू होगा।

तमाम तरह के खर्च होंगे कवर

बजाज आलियांज ने बुधवार को इस बारे में जानकारी दी। इस पॉलिसी का नाम बजाज आलियांज पेट डाग इंश्योरेंस पॉलिसी रखा है। बजाज आलियांज ने बताया कि इस पॉलिसी में तमाम तरह के कुत्तों से संबंधित कवर शामिल हैं। कंपनी ने बताया कि इसमें कुत्तों की सर्जरी पर होने वाले खर्च हॉस्पिटलाइजेशन कवर जैसे मोर्टालिटी बेनिफिट कवर, टर्मिनल डिसीज कवर लांग टर्म केयर कवर, बॉडी कवर, कुत्तों की चोरी या गायब हो जाने जैसी थर्ड पार्टी लायबिलिटी कवर का भी समावेश है।

315 रुपए से शुरू होगा प्रीमियम

इस पॉलिसी के तहत कुत्तों की स्पेसिफाइड बीमारियों को कवर किया जाएगा। इसमें कुत्ते की बीमारी से मौत हो जाती है। इसके अलावा किसी भी तरह से कुत्ते के घायल होने या बीमारियों का इलाज आदि को कवर किया जाएगा। बजाज आलियांज ने बताया कि इसका प्रीमियम 315 रुपए से शुरू होगा। हालांकि यह कुत्ते की उम्र उसके साइज और जेंडर के आधार पर तय होगा।

5 प्रतिशत डिस्काउंट भी मिलेगा

अगर आरएफआईडी टैग कुत्ता है तो उस पर 5 प्रतिशत का डिस्काउंट भी प्रीमियम में दिया जाएगा। कंपनी ने कहा कि कुत्तों के छोटे, मीडियम और बड़े साइज के आकार को इसमें आधार बनाया गया है। इसमें कुल चार प्लान हैं। इस बारे में कंपनी के एमडी तपन सिंघल ने कहा कि किसी भी परिवार के लिए उसके पालतू कुत्ते उसके फैमिली के सदस्य की तरह होते हैं। उन पर भी परिवार के सदस्य की तरह ध्यान दिया जाता है। जिस तरह से हम अपने फैमिली के लिए लिए बीमा खरीदते हैं उसी तरह से कुत्तों के लिए भी बीमा जरूरी है।

चार विकल्प के तहत है बीमा पॉलिसी

कंपनी ने बताया कि इसमें चार प्लान है। इसके तहत छोटे कुत्तों, मध्यम आकार के कुत्तों और बड़े आकार के कुत्तों के साथ एक और विकल्प है। इसमें सर्जरी एक्सपेंसेस कवर 50,000 रुपए फैक्चर के लिए 5,000 हॉस्पिटलाइजेशन के लिए 10,000 रुपए का कवर दिया जाएगा। कुत्ता गायब या चोरी हो गया उसमें भी कवर मिलेगा। इसमें कुत्तों के ओपीडी खर्च भी शामिल होंगे। सबका प्रीमियम प्लान के आधार पर होगा और यह कुत्तों की उम्र से संबंधित होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कुत्ता गायब या चोरी हो गया उसमें भी कवर मिलेगा। इसमें कुत्तों के ओपीडी खर्च भी शामिल होंगे


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YyB6wH

No comments:

Post a Comment

Pages