भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने हाल ही में एटीएम से पैसा निकालने के नियमों में बदलाव किया है। SBI मेट्रो शहरों में अपने नियमित बचत खाताधारकों को एटीएम से एक महीने में 8 मुफ्त लेनदेन करने की अनुमति देता है। मुफ्त ट्रांजेक्शन की लिमिट पार करने पर ग्राहकों से प्रत्येक लेनदेन पर चार्ज लिया जाता है।
कितने ट्रांजेक्शन रहते हैं फ्री?
SBI एक महीने में अपने नियमित बचत खाताधारकों को 8 मुफ्त लेनदेन की अनुमति देता है। इनमें 5 एसबीआई एटीएम और किसी अन्य बैंक के 3 एटीएम से मुफ्त लेनदेन शामिल है। गैर-मेट्रो शहरों में 10 मुफ्त एटीएम लेनदेन होते हैं, जिसमें 5 लेनदेन एसबीआई से किए जा सकते हैं, जबकि 5 अन्य बैंकों के एटीएम से कर सकते हैं। खाते में बैलेंस न होने की स्थिति में अगर ट्रांजेक्शन फेल हो जाती है, तो SBI खाताधारकों से 20 रुपए शुल्क के साथ जीएसटी वसूलेगा।
पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
PNB एक महीने में अपने बचत खाताधारकों को 8 मुफ्त लेनदेन की अनुमति देता है। इनमें 5 पंजाब नेशनल बैंक ATM और किसी अन्य बैंक के 3 ATM से मुफ्त लेनदेन शामिल है। गैर-मेट्रो शहरों में 10 मुफ्त ATM लेनदेन होते हैं, जिसमें 5 लेनदेन एसबीआई से किए जा सकते हैं, जबकि 5 अन्य बैंकों के ATM से कर सकते हैं। इसके बाद मेट्रो सिटी वालों को प्रति ट्रांजेक्शन 20 रुपए का शुल्क लिया जाता है।
HDFC बैंक
HDFC बैंक एक महीने में अपने बचत खाताधारकों को 8 मुफ्त लेनदेन की अनुमति देता है। इनमें 5 HDFC बैंक ATM और किसी अन्य बैंक के 3 ATM से मुफ्त लेनदेन शामिल हैं। गैर-मेट्रो शहरों में 10 मुफ्त ATM लेनदेन होते हैं, जिसमें 5 लेनदेन एसबीआई से किए जा सकते हैं, जबकि 5 अन्य बैंकों के ATM से कर सकते हैं। इसके बाद मेट्रो सिटीज में प्रति ट्रांजेक्शन 20 और गैर-मेट्रो शहरों में 8.50 रुपए का शुल्क लिया जाता है।
ICICI बैंक
ICICI बैंक 1 महीने में अपने बचत खाताधारकों को 8 मुफ्त लेनदेन की अनुमति देता है। इनमें 5 ICICI बैंक एटीएम और किसी अन्य बैंक के 3 ATM से मुफ्त लेनदेन शामिल है। गैर-मेट्रो शहरों में 10 मुफ्त ATM लेनदेन होते हैं, जिसमें 5 लेनदेन एसबीआई से किए जा सकते हैं, जबकि 5 अन्य बैंकों के ATM से कर सकते हैं। इसके बाद मेट्रो सिटीज में प्रति ट्रांजेक्शन 20 और गैर-मेट्रो शहरों में 8.50 रुपए का शुल्क लिया जाता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31S2juQ
No comments:
Post a Comment