मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) अमेरिका की ब्रेकथ्रू एनर्जी वेंचर्स लिमिटेड II LP (BEV) में 50 मिलियन डॉलर करीब 372 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। RIL ने रेगुलेटरी फाइलिंग में यह जानकारी दी है। RIL ने कहा है कि इस निवेश को लेकर दोनों कंपनियों के बीच समझौता हो गया है। माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ब्रेकथ्रू एनर्जी ग्रुप की अगुवाई करते हैं।
क्लीन एनर्जी सॉल्यूशन पर खर्च की जाएगी राशि
रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, RIL ने ब्रेकथ्रू एनर्जी में करीब 5 बिलियन डॉलर निवेश करने का वादा किया है। 50 मिलियन डॉलर का यह निवेश उसी का हिस्सा है। बाकी निवेश अगले 8-10 सालों में किस्तों में किया जाएगा। क्लाइमेंट क्राइसिस का सॉल्यूशन ढूंढ़ने के लिए BEV फंड जुटा रहा है। इस फंड का इस्तेमाल क्लीन एनर्जी सॉल्यूशन को सपोर्ट करने में खर्च किया जाएगा। क्लीन एनर्जी सॉल्यूशन का भारत से महत्वपूर्ण संबंध है। यह मानव जाति और निवेशकों को अच्छे रिटर्न दोनों के लिए लाभदायक है।
- सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों के चलते ज्वैलरी बाजार से दूर रहे ग्राहक
- इंडिगो पेंट्स IPO से जुटाएगी 1 हजार करोड़ रुपए, सेबी की मिली मंजूरी
- सितंबर तिमाही में जुबिलेंट फूड ने बंद किए 105 स्टोर
- दिवाली के फेस्टिव सीजन से डिमांड को मिला बूस्टर, ऑनलाइन रिटेल सेल्स में 55% की ग्रोथ
RBI की मंजूरी का इंतजार
इस ट्रांजेक्शन को पूरा करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मंजूरी जरूरी है। यह निवेश रिलेटिड पार्टी ट्रांजेक्शन के तहत नहीं आता है। ना ही इस ट्रांजेक्शन में RIL के प्रमोटर/प्रमोटर ग्रुप/ग्रुप कंपनीज का कोई हित शामिल है। मुकेश अंबानी लंबे समय से ऊर्जा के स्वच्छ स्रोतों की वकालत करते रहे हैं। इसी दिशा में यह निवेश किया जा रहा है।
रिलायंस की सब्सिडियरी बेचकर निवेश जुटा रहे हैं मुकेश अंबानी
मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सब्सिडियरी की हिस्सेदारी बेचकर निवेश जुटा रहे हैं। RIL ने अब तक जियो प्लेटफॉर्म्स की 32.96% हिस्सेदारी बेचकर 1.52 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। वहीं रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की अब 10.09% हिस्सेदारी बेचकर करीब 47 हजार करोड़ रुपए जुटाए जा चुके हैं। इस राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और दूसरी कंपनियों में निवेश के लिए किया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36xoHft
No comments:
Post a Comment